बाइक ले जाने पर विवाद के चलते दोस्त पर चाकू से किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आरोपी लैखन गिरफ्तार

A dispute over taking a bike led to a fatal knife attack on a friend; hospitalized, condition critical; accused Lakhan arrested

बाइक ले जाने पर विवाद के चलते दोस्त पर चाकू से किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आरोपी लैखन गिरफ्तार

बस्तर : बस्तर जिले में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया है. युवक को पेट समेत शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोट आई है. जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी लैखन बघेल को गिरफ्तार कर लिया है. बाइक ले जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर के रहने वाले युवक अजय नाग ने पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई कि 15 जनवरी को जब घर लौटा तो उसकी बाइक घर पर नहीं दिखी. पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी और उसका दोस्त लैखन बघेल बाइक लेकर गया है. लैखन को ढूंढने के लिए अजय मोहल्ले में इधर-उधर घूमता रहा. रात 8 बजे जब लैखन घर लौटा तो अजय उससे मुलाकात किया.
उसने बाइक क्यों ले गया है कहा तो इसी बीच विवाद हुआ. पहले गाली-गलौज हुई. उसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरु हो गई. लैखन बघेल ने अपने पास रखे बटन चाकू से अजय के पेट समेत अन्य अंगों पर वार कर दिया.
इस हमले से अजय गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसके बाद आस-पास से मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया. अजय को अस्पताल लेकर आए. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई. पुलिस ने आरोपी युवक लैखन बघेल को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB