चादर बेचने आए फेरीवाले को लेकर विवाद, महिला और पिता से जमकर मारपीट, पुलिस ने फौरन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A dispute over a hawker selling bedsheets led to a violent assault on a woman and her father. Police immediately arrested two accused and put them behind bars.

चादर बेचने आए फेरीवाले को लेकर विवाद, महिला और पिता से जमकर मारपीट, पुलिस ने फौरन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़/तमनार : रायगढ़ जिला में थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाता में महिला और उसके पिता के साथ मारपीट की घटना को लेकर पीड़िता द्वारा थाना तमनार में शिकायत दर्ज पर पुलिस ने दोआरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला रायगढ़ जिला के थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाता का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने मायके ग्राम पाता में थी. जहां 26 जनवरी को एक फेरीवाला चादर बेचने आया था. इसी दौरान गांव का खीरसागर यादव फेरीवाले को रोककर गाली-गलौच करने लगा. जिसे महिला के पिता ने बीच-बचाव कर शांत कराने का प्रयास किया. इसी बात को लेकर खीरसागर यादव और आनंद यादव ने महिला और उसके पिता के साथ गाली-गलौच करते हुए जमकर मारपीट की.
महिला की इस शिकायत पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 18/2026 अंतर्गत धारा 333, 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया. थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों खीरसागर यादव पिता तेजूराम यादव उम्र 31 साल और आनंद यादव पिता कृतराम यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम पाता को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB