शराब दुकान में घुसकर जानलेवा हमला, डंडों के साथ पहुंचे युवक-महिलाएं, कर्मचारियों से जमकर मारपीट और तोड़फोड़, 2 कर्मचारी खून से लथपथ

A deadly attack took place at a liquor store, with young men and women armed with sticks, assaulting and vandalizing employees, leaving two employees covered in blood.

शराब दुकान में घुसकर जानलेवा हमला, डंडों के साथ पहुंचे युवक-महिलाएं, कर्मचारियों से जमकर मारपीट और तोड़फोड़, 2 कर्मचारी खून से लथपथ

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिला में लवन थाना क्षेत्र के लाहोद स्थित शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में शुक्रवार शाम जमकर हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है.शाम करीब 3 बजे करीब दर्जनभर युवक और 5 महिलाएं डंडा लेकर शराब भट्टी पहुंचे और वहां के कर्मचारियों से विवाद शुरू हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ युवक नशे की हालत आकर भट्टी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट की गई. जिसमें भट्टी के 2 कर्मचारी घायल हो गए. कर्मचारियों द्वारा समझाने की कोशिश के बावजूद स्थिति बिगड़ती चली गई.
हंगामे के दौरान कुछ लोग शराब दुकान के अंदर और काउंटर तक पहुंच गए और वहां रखी शराब की बोतलों में तोड़फोड़ कर दी. जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इस मामले में दोनों पक्षों ने लवन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसकी जांच लवन थाना पुलिस कर रही है. पुलिस ने शासकीय दुकान में तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और गाली-गलौज सहित आधा दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है. जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t