OYO होटल में रात भर रहे ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, विवाद के बाद ब्वायफ्रेंड ने लगाई फांसी, मौत के बाद पुलिस हिरासत में लड़की, पूछताछ जारी
A boyfriend and girlfriend stayed overnight at an OYO hotel; following a dispute, the boyfriend hanged himself. The young woman is now in police custody, and questioning is underway.
दुर्ग : दुर्ग जिला में भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहका स्थित एक ओयो होटल में मंगलवार रात एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान भिलाई कैंप नम्बर 1 निवासी शादाब उम्र 19 साल के रुप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. और युवक के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 6 बजे शादाब अपनी 23 साल की गर्लफ्रेंड के साथ कोहका स्थित होटल कुणाल के एक कमरे में ठहरा था. बताया जा रहा है कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.
पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद युवती नशे की हालत में सो गई. इसी बीच युवक ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के समय युवती कमरे में ही मौजूद थी. बुधवार सुबह जब युवती की नींद खुली तो उसने युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा. इसके बाद उसने युवक को नीचे उतारा और अपने परिचितों और दोस्तों को घटना की जानकारी दी. युवक को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही स्मृतिनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने होटल के कमरे की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए हैं. साथ ही होटल कर्मचारियों और युवक के परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने युवक के साथ मौजूद युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की असल वजह क्या थी और युवक ने यह कदम किन हालात में उठाया. जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले को सभी पहलुओं से देखा जा रहा है.
पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ ही घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा.
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद होटल और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल किया. अधिकारियों के मुताबिक अभी तक खुदकुशी के पीछे की साफ वजह सामने नहीं आई है,
पुलिस युवक और युवती के बीच संबंध, विवाद की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा युवक के दोस्तों और परिवार वालों से भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी ली जा रही है.
स्मृतिनगर पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही जांच पूरी कर असल वजह का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



