ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव को कचरा वाहन में पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र

A bike rider died on the spot after being crushed by a truck, the body was taken to the health center in a garbage vehicle for postmortem

ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव को कचरा वाहन में पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र

सक्ती : सक्ती जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां ट्रक के कुचलने से मोटरसाइकल सवार की मौके में दर्दनाक मौत हो गई है. घटना सुबह 10:30 बजे चंद्रपुर थाना क्षेत्र के लिमडीपा एच पी पेट्रोल पंप के पास की है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जो कोयला ईट का धंधा करता था. 
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अप्रैल को नगर पंचायत चंद्रपुर में थाने के पीछे रहने वाले संजू सिंह पिता नरेश सिंह उम्र 41 साल सुबह अपने मोटर साइकिल में एचपी पेट्रोल पंप लिमडीपा से पेट्रोल भरा कर वापस अपने घर आ रहा था. इसी बीच सुबह 10.30 बजे रायगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दी. जहां मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई.
वहीं हादसे के बाद इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां चंद्रपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा मृतक के शव को नगर पंचायत चंद्रपुर के कचरा गाड़ी में पोस्टमार्टम कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेजा गया. शासन प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही चंद्रपुर में यह पहली घटना नहीं है. बताया जा रहा है कि कई बार एक्सीडेंटल शव को कचरा वाहन पर ही लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाया जाता है. मृतक के रिश्तेदारों के द्वारा बताया गया कि चंद्रपुर पुलिस के द्वारा आनन-फानन में नगर पंचायत चंद्रपुर की कचरा वाहन को लाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB