रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, इलाके में पसरा मातम
Tragic road accident in Raipur, a young man injured after being hit by a speeding vehicle died during treatment, mourning spread in the area
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा धरसीवां थाना क्षेत्र में हुआ. जहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा की विधायक कॉलोनी का निवासी मृतक उज्जवल को हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी. जिसके चलते उसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
धरसीवां थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना तेज रफ्तार वाहन के कारण हुई या किसी अन्य कारण से.
उज्जवल की असमय मौत से उसके परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है. जानने वालों ने बताया कि उज्जवल एक शांत और मिलनसार स्वभाव का युवक था और उसका अचानक इस तरह चले जाना सभी को गहरे सदमे में डाल गया है.
वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. यह हादसा एक बार फिर राजधानी की सड़क सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की जरूरत को उजागर करता है. स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से सड़कों पर निगरानी बढ़ाने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



