रायपुर के खंडहरनुमा घर में मिली महिला की 3 से 4 दिन पुरानी नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

A 3- to 4-day-old naked body of a woman was found in a dilapidated house in Raipur. Rape and murder are suspected. The body remains unidentified. Police are investigating.

रायपुर के खंडहरनुमा घर में मिली महिला की 3 से 4 दिन पुरानी नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है. जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. विधानसभा थाना क्षेत्र के भुरकोनी गांव में एक खंडहरनुमा घर के भीतर अज्ञात महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी तादाद में लोग मौके पर जमा हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय स्थानीय लोगों ने खंडहरनुमा मकान से बदबू आने की खबर दी. खबर मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. अंदर जाकर देखने पर एक महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.
विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब एक दिन पुराना मालूम हो रहा है. शव की हालत को देखते हुए मामले को संदिग्ध माना जा रहा है.  शुरूआती जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है. ताकि महिला की पहचान हो सके और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके.
घटना स्थल के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला को वहां लाकर छोड़ा गया या घटना उसी स्थान पर हुई. इसके अलावा घटनास्थल से मिले संभावित सबूतों को भी इकठ्ठा किया जा रहा है. जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.
इलाके में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है. इस घटना के बाद क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t