दो नाबालिग बच्चियों को कार में फुसलाकर ले गया दरिंदा, 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, अब आरोपी नवीन के घर पर चलेगा बुलडोजर?

In Raipur, an 8-year-old girl was kidnapped and raped: The driver lured her into the car at a traffic signal under the pretext of giving her food, then took her to VIP Road where the crime was committed.

दो नाबालिग बच्चियों को कार में फुसलाकर ले गया दरिंदा, 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, अब आरोपी नवीन के घर पर चलेगा बुलडोजर?

रायपुर : 4 फरवरी की रात राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ अपहरण और अनाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने खेल रही दो नाबालिग सहेलियों को खाने का लालच देकर अपनी कार में बैठाया और फिर एक के साथ हैवानियत की. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 8 साल की बेटी और उसकी सहेली, उम्र करीब 11 साल तेलीबांधा चौक के पास खेल रही थी. तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने उन्हें कहा कि चलो, तुमको खाना खिला कर लाता हूं,” और दोनों को ललित महल की तरफ ले गया.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण, बलात्कार और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी नवीन सोनी उम्र 21 साल निवासी सिलतरा को हिरासत में लिया.
जांच में सामने आया कि आरोपी ने प्रार्थी की बेटी की सहेली को कुछ खाने का सामान लेने के लिए भेज दिया और अपनी कार को आगे बढ़ा दिया. इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी की बेटी के साथ छेड़खानी की और उसके साथ गलत काम किया.
आरोपी ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर के तौर पर काम  करता है.
रायपुर में मासूमों के खिलाफ बढ़ते अपराधों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि महज दो हफ्ते पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही एक शर्मनाक घटना सामने आई थी. उस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और उसके घर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया.अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या नवीन के घर पर भी बुलडोजर चलेगा???
आरोपी
नवीन सोनी उम्र 21 साल निवासी सिलतरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB