मड़वारानी दर्शन के लिए जा रहे माजदा के पलटने से 23 लोग घायल, नेशनल हाईवे में बंदर सामने आने से हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
23 people injured when Mazda overturned while going for Madwarani darshan, accident happened due to monkey coming in front of National Highway, admitted to hospital.
जांजगीर : जेल के सामने नेशनल हाईवे-49 (NH-49) पर एक माजदा वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया. वाहन में 40 से ज्यादा लोग सवार थे. जिनमें से 23 लोग घायल हो गए. घायलों में 13 बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पकरिया झूलन गांव के लोग माजदा वाहन में सवार होकर मड़वारानी दर्शन के लिए जा रहे थे. जब वाहन जांजगीर की जेल के सामने NH-49 पर पहुंचा. तो चालक ने बंदरों के झुंड को बचाने की कोशिश की. जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. क्योंकि वाहन में बड़ी तादाद में यात्री सवार थे.
हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम और रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने राहत कार्य शुरु करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा. फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर घायलों को मामूली चोटें आई हैं. लेकिन कुछ को गहरी चोटें भी लगी हैं.
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत पकरिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में गांव का दिलीप श्रीवास अपने वार्ड से पंच का चुनाव जीत की खुशी में मोहल्ले के लोगों को कोरबा जिले के माता मड़वारानी में दर्शन और पिकनिक मनाने के लिए 2 माजदा वाहन से लेकर जा रहा था.
इस दौरान पेंड्री गांव के पीछे से होकर गुजरी NH 49 से होकर जा रहे थे जिसमें एक माजदा वाहन आगे निकल गया वही पीछे से आ रही माजदा वाहन सड़क में पलट गई. मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है।
माजदा वाहन चालक पवन वैष्णव ने बताया कि सामने में 4 से 5 बंदर अचानक सड़क में आ गए. जिन्हे बचाने के लिए ब्रेक लगाया. जिस पर माजदा वाहन रफ्तार होने की वजह से लहराने लगा तीन बार लहरते हुए सड़क में एक तरफ होकर पलट गई. डॉक्टर संदीप साहू ने बताया कि 4 से 5 महिलाओं को गंभीर चोट आई है किसी का पैर तो हाथ टूटा है सभी खतरे से बाहर है सभी का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



