घर में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, कोनारी गांव में शोक की लहर, मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस, रहें सावधान
Young man dies a tragic death due to electric shock at home; family plunged into grief; wave of mourning in Konari village; police arrive at the scene and begin investigation; stay cautious.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनारी में बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 जून 2026 को दोपहर के समय ग्राम कोनारी निवासी चिंताराम मरकाम पिता धनीराम मरकाम उम्र 38 साल अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण या बिजली तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया. करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
परिजनों और ग्रामीणों ने फौरन उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन करंट का असर इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के लोगों ने बताया कि चिंताराम मरकाम मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे. जिनकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि करंट लगने की घटना किन हालात में हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



