विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान, कलेक्टर और मुख्य पंचायत चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Villagers angry with the neglect of development works announced boycott of panchayat elections, submitted a memorandum to the Collector and Chief Panchayat Election Officer

विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान, कलेक्टर और मुख्य पंचायत चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मांढर : धरसींवा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत टोर के आश्रित ग्राम गिधौरी ग्रामीणों ने विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने वर्तमान में हो रहे पंचायत चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर कर दिया है. कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होने पर पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा.
सोमवार को बड़ी तादाद में महिला पुरुष हस्ताक्षर युक्त आवेदन को रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह व मुख्य पंचायत चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर गांव में हो रही समस्याएं को लेकर और नयी पंचायत बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है.
ग्रामीणों का कहना है कि इसके पूर्व भी जनपद पंचायत धरसींवा सीईओ और रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं. जिस पर किसी तरह का ग्रामवासियों की अपेक्षा के अनुरुप शासन द्वारा कार्यवाही नही की गई है. इसी से नाराज होकर आवेदन पत्र पर 365 लोगों का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन ज्ञापन सौंपा है. अगर समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वे किसी भी प्रत्याशी को गांव में घुसने नहीं देंगे. और न ही चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे.
ग्रामीणों का कहना है कि आश्रित ग्राम गिधौरी में ‌करीब 600 के आसपास वोटर हैं. इसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा नया पंचायत बनाने के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जबकि गांव वाले लगातार अलग पंचायत बनाने की मांग कर रहे हैं. इसी वजह से पिछले 15 साल से यहां विकास कार्य और जरुरी बुनियादी सुविधाएं और सरकार के जनकल्याण योजनाएं का फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI