नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल, युवकों ने वर्दी पहने वन आरक्षक से लगवाए ठुमके, फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट, बुधराम सस्पेंड

Video of a young man having fun with his girlfriend in a nursery goes viral; youths force a uniformed forest guard to dance, assault the forest guard, and Budhram is suspended.

नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल, युवकों ने वर्दी पहने वन आरक्षक से लगवाए ठुमके, फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट, बुधराम सस्पेंड

सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई थी. यहां एक वन आरक्षक बुधराम पैकरा की पिटाई कर उससे डांस करवाया गया था. वहीं अब इस मामले में संज्ञान लिया गया है. वन विभाग ने आरक्षक सुखदेव पैकरा को नोटिस जारी किया है.  वन विभाग के DFO ने आरक्षक सुखदेव पैकरा को देवनगर बीट से हटाकर मुख्यालय में अटैच किया गया है. आरक्षक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अब तक विभाग को नहीं दी है. यह मामला सूरजपुर वन परिक्षेत्र के देवनगर इलाके का है.
दरअसल फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा को कुछ ग्रामीण युवकों ने  सूरजपुर वन परिक्षेत्र की देवनगर नर्सरी परिसर में उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट  गार्ड अपनी महिला मित्र के साथ नर्सरी क्षेत्र में मौजूद था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और दोनों को देख लिया। इसके बाद युवकों ने गार्ड को घेर लिया और उसके साथ डंडे और बेल्ट से मारपीट की. आसपास खड़े लोग तमाशा देखते नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई रोकने की कोशिश करता नहीं दिखता.
वायरल वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड वर्दी में नजर आ रहा है. जबकि कुछ युवक उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर रहे हैं. इतना ही नहीं, युवकों ने मोबाइल में गाना चलाकर उससे जबरन डांस भी कराया। जो घटना को और भी शर्मनाक बना देता है.
घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. जिससे मामला चर्चा में आ गया. फिलहाल पुलिस की तरफ़ से इस बारे में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की संभावना जताई जा रही है.
फारेस्ट गार्ड मारपीट करने वाले युवकों के साथ पहुंचे एक युवक को पहचानता था. वायरल वीडियो वन आरक्षक एक युवक को राजू भैया के नाम से संबोधित कर रहा है और बचाने की गुहार लगा रहा है. मारपीट के बाद युवकों ने फारेस्ट गार्ड को वहां से भगा दिया और उसकी गर्लफ्रेंड को वापस घर भेज दिया. इस मामले में सूरजपुर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है. इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB