चरित्र की बदनामी नहीं कर पाई बर्दाश्त, गुप्तांग में मिर्ची और ज्वलनशील पदार्थ डालकर तड़पाया फिर बेरहमी से हत्या, दो महिलाएं गिरफ्तार

Unable to tolerate the defamation of her character, she was tortured by having chili powder and flammable substances inserted into her genitals, and then brutally murdered; two women have been arrested.

चरित्र की बदनामी नहीं कर पाई बर्दाश्त, गुप्तांग में मिर्ची और ज्वलनशील पदार्थ डालकर तड़पाया फिर बेरहमी से हत्या, दो महिलाएं गिरफ्तार

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिला में मैनपुर विकासखण्ड के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात हो गई. इस हत्या में एक महिला को गावं के ही दो अन्य महिलाओं ने मिलकर लात घुसे व सीने पर चढ़कर डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दिया. दोनों महिलाओं में नराजगी इस हद तक बढ़ गई कि हत्या के पूर्व मृतक के गुप्तांग में मिर्ची और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहले उसे जमकर तड़पाया और उसके बाद उसे पीट पीटकर मार डाला. पुलिस ने इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के अंतर्गत मैनपुर शोभा थाना क्षेत्र के ओड़िशा सीमा से लगे ग्राम गरीबा से 800 मीटर दूर ईचरादी खेत की लारी में एक महिला सुमित्रा नेताम पति दलसु नेताम 37 साल रहती है. और उनका दो अन्य महिला जो गरीबा निवासी है. सुगतिन नेताम 36 साल और ईतवारिन बाई 46 साल के साथ दोस्ती हो गई थी.
एक दूसरे के घर आना जाना कर रहे थे. लेकिन धीरे धीरे यह दोस्ती झगडे में तब्दील होने लगी. पिछले कुछ समय से आपस में झगड़ते थे. क्योंकि मृतक सुमित्रा नेताम घर-घर जाकर दोनों महिलाओं के चरित्र पर लांछन लगाती थी. यह बात देखते ही देखते इतना बढ़ गई कि आरोपी सुगतिन और इतवारिन ने उस महिला को जान से मारने की पूरी प्लानिंग तैयार कर ली. चरित्र पर लांछन लगाने से नाराज दोनों महिलाओं ने पहले से सुमित्रा नेताम के लारी में पहुंची और उनसे मारपीट की. साथ ही उनके गुप्तांग में मिर्ची और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जमकर तड़पाया और सुमित्रा नेताम को पीट पीटकर जान ले ली.
इस मामले की खबर मिलने के बाद पुलिस ने 2 फरवरी को मौके पर पहुंचकर पहले पूरे मामले की जांच की और मृतिका सुमित्रा नेताम पति दलसुराम नेताम उम्र 37 साल गरीबा निवासी का पोस्टमार्डम करवा कर उनके शव को उनके परिजनों को सौंप दिया. और मामले की जांच में प्रथम दृष्टया धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का जुर्म करना पाया गया. इसके बाद थाना शोभा में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
शोभा थाना प्रभारी एएसआई नकुल सिदार ने बताया कि गरीबा निवासी दो महिला सुगतिन नेताम और इतवारीन बाई ने एक महिला जो खेत की लारी में रहती थी. उस महिला पर उन्हे बदनाम करने और उनके चरित्र लांछन का आरोप लगाते हुए मृतिका सुमित्रा नेताम की हत्या कर दी. और तो और उनके गुप्तांग में मिर्च व ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया.
पुलिस ने आरोपी महिला सुगतिन नेताम और इतवारिन बाई से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों ने चरित्र संदेह के चलते मारपीट कर हत्या करना कबूल किया. इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
इतवारीन बाई पति सुकु राम नेताम उम्र 46 साल
सुगंतिन नेताम पति सरजु राम नेताम उम्र 36 साल
(निवासी – ग्राम गरीबा, थाना शोभा, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB