मसाज कराने पहुंचे दो तहसीलदार बने मारपीट के शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, तलाश जारी, पुलिस ने निकाला जुलुस, वीडियो वायरल
Two tehsildars who went for massages were assaulted; four accused were arrested, two absconded; search continues; police took out a procession; video goes viral.
कोरबा : कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कबीर चौक में बीती रात दो तहसीलदारों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कबीर चौक से आदर्श नगर गायत्री मंदिर तक आरोपियों का जुलूस निकाला. यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है,
मिली जानकारी के मुताबिक कुसमुंडा थाना इलाके में दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु आदर्श नगर स्थित एक सैलून पहुंचे. इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके वाहन चालक से गाली-गलौज कर मारपीट शुरु कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे दोनों अधिकारियों पर भी हमला कर दिया गया. जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.
इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को तहसीलदारों से मारपीट करने वाले पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी को पुलिस गिरफ्तार किया है. मारपीट में शामिल अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. मुख्य आरोपी हितेश सारथी को आदतन अपराधी बताया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है और बाकी फरार हमलावरों की तलाश जारी है.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कबीर चौक से आदर्श नगर गायत्री मंदिर तक आरोपियों का जुलूस निकाला. इस दौरान स्थानीय लोग मोबाइल निकालकर वीडियो और तस्वीरें बनाते रहे. आरोपियों ने जुलूस के दौरान नारे भी लगाए – “जुर्म करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है.” यह नजारा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



