सड़क हादसे में रायपुर से दुर्ग लौट रहे एम्स कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत, इधर ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Two people, including an AIIMS employee returning from Raipur to Durg, died in a road accident. Meanwhile, a young man riding a bike was injured after being hit by a car on an overbridge.
सड़क हादसे में रायपुर से दुर्ग लौट रहे एम्स कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत
दुर्ग : दुर्ग जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक ही मोहल्ले में रहने वाले दो पड़ोसी युवकों की मौत हो गई. मृतकों में पुनेश छनापे उम्र 23 साल और विशाल सुरजल उम्र 27 साल शामिल हैं. दोनों युवक रोज की तरह रायपुर से अपने कार्यस्थल से लौट रहे थे. लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उनकी सड़क हादसे में जान चली गई. दोनों ही मामले में आरोपी वाहन वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पहला हादसा 28 नवंबर की रात करीब 9 बजे खुर्सीपार गेट के पास हुआ. शिवाजी नगर निवासी पुनेश छनापे एम्स रायपुर में कार्यरत था. बताया जाता है कि वह आमतौर पर ट्रेन से रायपुर आता-जाता था. लेकिन उस दिन काम में देरी होने के चलते उसने अपनी बाइक से ही रायपुर जाने का फैसला किया.
रात होते-होते वह लौटने लगा. लेकिन खुर्सीपार गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि पुनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच कर रही है.
दूसरा हादसा- भी रात करीब 9 बजे के आसपास हुआ. यह हादसा साईं धाम, कुम्हारी के पास.. यहां विशाल सुरजल अपनी बाइक से रायपुर से खुर्सीपार लौट रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जोरदार टक्कर के कारण विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया. लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
ओवरब्रिज पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां खोखसा ओवरब्रिज पर कार और बाइक में जोरदार रककर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में बाइक सवार सागर सिंह, निवासी जांजगीर, गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल लाया गया. जहां से हालत नाज़ुक देखते हुए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं कार में सवार पति-पत्नी और बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखसा ओवरब्रिज की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



