तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से घर लौट रहे दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

Two friends returning home died on the spot after being hit by a high-speed unknown vehicle, wave of mourning in the village

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से घर लौट रहे दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

धमतरी : धमतरी जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भखारा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी थाना क्षेत्र के दो युवक बाइक से अपने निजी काम के लिए कहीं गए हुए थे. काम निपटाने के बाद दोनों युवक घर लौट रहे थे. इस दौरान धमतरी-रायपुर मार्ग में डोमा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB