रायपुर में बड़ा दर्दनाक हादसा : खेलते-खेलते गहरे पानी में डूबे दो मासूम, 25 फीट गहरी चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, पसरा मातम

Tragic incident in Raipur: Two young children drowned in deep water while playing; they lost their lives after falling into the 25-foot-deep stepwell of the Chaturbhuji Temple, plunging the area into mourning.

रायपुर में बड़ा दर्दनाक हादसा : खेलते-खेलते गहरे पानी में डूबे दो मासूम, 25 फीट गहरी चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, पसरा मातम

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. शनिवार सुबह दोनों बच्चे खेलते-खेलते बावड़ी के पास पहुंचे थे. तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गए. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. यह मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह धरसीवां के कुर्रा गांव निवासी साक्षी साहू पिता योगेश साहू  उम्र 7 साल और श्रवण धीवर पिता भूपेंद्र धीवर उम्र 4 साल दोनों मंदिर परिसर के आसपास दुसरे बच्चों के साथ खेल रहे थे. इसी दौरान वे प्राचीन बावड़ी के किनारे पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए. बच्चों के काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की.
खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को बावड़ी से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. खबर मिलते ही धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी.
सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से ग्रामीण नाराज
हादसे के बाद ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर की यह प्राचीन बावड़ी काफी गहरी है. लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. बावड़ी के आसपास न तो मजबूत घेराबंदी है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई थी. लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से बावड़ी के चारों ओर सुरक्षा दीवार, जाली और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है. जिससे भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसे दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?