राइस मिल में दर्दनाक हादसा : धान लोडिंग के दौरान एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
Tragic accident at rice mill: A worker died after an elevator tin exploded during paddy loading, leaving the family in mourning. Police are investigating.
बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्थित खपरी के शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है. घटना करीब ढाई बजे की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक राइस मिल में धान लोडिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक एलिवेटर का टीन फट गया. जिससे मजदूर राकेश केवट धान के ढेर में दब गया. करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक वहीं फंसे रहे. सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गया.
हादसे के बाद राकेश को को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही थाना प्रभारी विवेक पांडेय, नायब तहसीलदार रोशनी कंवर अस्पताल पहुंचे।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



