पुलिसकर्मियों के 3 नाबालिग बच्चो ने कांग्रेस नेत्री के घर में किया कांड, चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिसकर्मी के बेटे गिरफ्तार

Three minor children of policemen committed a theft at a Congress leader's home; the policeman's sons were arrested.

पुलिसकर्मियों के 3 नाबालिग बच्चो ने कांग्रेस नेत्री के घर में किया कांड, चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिसकर्मी के बेटे गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले की कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई (पूर्व कांग्रेस कमेटी की सदस्य) के आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा और करीब 10 एलईडी लाइट चोरी हो गई. इस वारदात को पुलिसकर्मियों के नाबालिग बेटों ने दी है. जिसका फुटेज भी सामने आया है. मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में 23 सितंबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. कांग्रेस नेत्री ने बताया कि उनके घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा और करीब 10 एलईडी लाइट चोरी हुई है. साथ ही घर के अंदर पत्थर भी फेंके गए. फिलहाल इस मामले की सुपेला पुलिस जांच कर रही है..
गुरमीत धनई ने एफआईआर में बताया है कि घर के आंगन में बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए थे. पिछले चार दिनों से रोजाना यह घटना हो रही थी. पत्थर फेंकने से टाइल्स और गमला टूटा गया है. घर के सामने लगा कैमरा और 10 लाइट भी गायब मिली. जिसकी कीमत 10 हजार के आसपास है.
जब मैंने अपना सीसीटीवी फुटेज चेक किया. इसमें तीन अज्ञात लड़के पिछले तीन-चार दिन से घर के आंगन में पत्थर फेंककर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा और 10 नग लाइट चोरी करते दिखे. जिसकी कीमत 10,000 रुपए है. गुरमीत धनई के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को ही बच्चे चुरा रहे थे. लेकिन सामने लगे दूसरे कैमरे में उनकी पूरी हरकत कैद हो गई. यही फुटेज पुलिस के हाथ लगी. इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने फौरन कार्रवाई के आदेश दिए.
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के भीतर बच्चों को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि बच्चों की उम्र 12-12 साल है और उनके पिता दुर्ग SAF बटालियन में तैनात है.
कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई का आरोप है कि इस मामले की जानकारी लगते ही बच्चों के परिजन थाने पहुंच आए और FIR दर्ज न करवाने का दबाव बनाया. इस दौरान पुलिस थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उनका साथ दिया. हालांकी पुलिस अधिक्षक के निर्देश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t