गोबरा नवापारा में चोरों के हौसले बुलंद!, CCTV में कैद पेट्रोल चोर, दो बदमाश चाकू के साथ वारदात को दे रहे अंजाम, लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
Thieves are emboldened in Gobra Navapara, with a petrol thief caught on CCTV, two criminals carrying out the crime with knives, anger among the people, and demand for action.
गोबरा नवापारा : रायपुर जिला के गोबरा नवापारा क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दे. रात गली में लगे CCTV कैमरे में दो संदिग्ध युवक एक साथ पेट्रोल चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि दोनों युवक एक मोटरसाइकिल के पास पहुंचते हैं. जहां एक युवक गाड़ी से छेड़छाड़ कर पेट्रोल निकालने की कोशिश करता है. जबकि दूसरा आसपास नजर रखता है.
चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों बदमाशों के पास धारदार हथियार (चाकू) भी मौजूद था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल और गहरा गया है. यह स्पष्ट संकेत है कि ये आरोपी किसी भी हालत में वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में रात के समय पेट्रोल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कुछ दिन पहले ही आसपास की दुकानों के ताले तोड़ने की घटनाएं भी सामने आई थीं. लगातार हो रही इन वारदातों से लोगों में आक्रोश व्याप्त है और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है. नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



