तेज रफ्तार ने छीनी युवा जिंदगी, डिवाइडर से टकराई बाइक, शराब के नशे में दोस्त को छोड़ने निकले युवक की मौत, दूसरा गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Speeding claimed a young life, crashing into a divider. A drunken man who had gone to drop off a friend died, while another was seriously injured and hospitalized.

तेज रफ्तार ने छीनी युवा जिंदगी, डिवाइडर से टकराई बाइक, शराब के नशे में दोस्त को छोड़ने निकले युवक की मौत, दूसरा गंभीर, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर : बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई. जिससे दो युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे चुचुहियापारा गणेश नगर निवासी प्रिंस बंजारे उम्र 21 साल अपने दोस्तों के साथ उसलापुर गया था. एक दोस्त को छोड़ने के बाद प्रिंस और अभय उम्र 22 साल वापस पीछे के रास्ते से दिनदयाल कॉलोनी जाने के लिए निकले थे. प्रिंस बाइक नम्बर CG10 BK 9471 चला रहा था. उसके साथ चकरभाठा से आया दोस्त अभय उम्र 22 साल बैठा था. दोनों ने शराब भी पी रखी थी.
युवक सड़क के बीच तेज रफ्तार से फर्राटे मार रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. जिससे दोनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे. इस हादसे में बाइक चला रहे प्रिंस के सिर में चोंट लगी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं अभय गंभीर रुप से घायल हो गया.
मौके पर मौजूद लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी. आरक्षक उन्हें लेकर सिम्स रवाना पहुंचा. लेकिन प्रिंस ने दम तोड़ दिया था. वहीं उसका दोस्त अभय भी बेहोशी की हालत में था. उसे भी सिर और मुंह में गंभीर चोट आई है. उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है. और सिम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.
पुलिस की शुरुआती जांच में शराब के नशे में बाइक चलाने की पुष्टि हुई है. बाइक के परखच्चे उड़ जाना और युवकों का दूर जा गिरना यह दर्शाता है कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी. पुलिस अब हादसे के विस्तृत कारणों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t