मां के इलाज के लिए बेची कार, बिक्री के नाम पर लगाया लाखों का चूना, गाड़ी हड़प कर मालिक को दी जान से मारने की धमकी, SP से लगाई इंसाफ की गुहार

Sold the car for mother's treatment, cheated of lakhs of rupees in the name of car sale, snatched the car and threatened to kill the owner, appealed to the SP for justice.

मां के इलाज के लिए बेची कार, बिक्री के नाम पर लगाया लाखों का चूना, गाड़ी हड़प कर मालिक को दी जान से मारने की धमकी, SP से लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर : बिलासपुर में कार बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रार्थी सर्वेश कश्यप को अपनी ही गाड़ी बेचने के बदले लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सर्वेश ने अपनी मां के इलाज के लिए अपनी ग्लैंजा कार नम्बर CG 04 MT 0027 का सौदा संजय महानंद और विजय कुमार उर्फ विक्की सिदारा के साथ 5.11 लाख रुपये में किया था, लेकिन आरोपियों ने छलपूर्वक सिर्फ 60 हजार रुपये का भुगतान कर गाड़ी अपने कब्जे में ले लिया और बाकी 4.51 लाख रुपये फाइनेंस में जमा करने का झूठा झांसा दिया,
प्रार्थी का आरोप है कि गाड़ी हड़पने के बाद आरोपी अपनी बात से मुकर गए और बकाया रकम मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, वर्तमान में हालत यह है कि कार आरोपियों के पास है, जबकि उसकी मासिक किश्तें आज भी असली मालिक सर्वेश कश्यप को ही भरनी पड़ रही हैं,
सिटी कोतवाली थाने में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से हताश पीड़ित ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB