रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 लूट के मामलों में 4 मुख्य आरोपी समेत 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Raipur Police achieved a major success, arrested 4 main accused and 3 minor accused in 3 robbery cases and sent them behind bars.

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 लूट के मामलों में 4 मुख्य आरोपी समेत 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : रायपुर पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग लूट की वारदातों में शामिल चार मुख्य आरोपियों और तीन नाबालिग बालकों समेत कुल छह से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एंटी क्राइम और साइबर यूनिट, थाना गंज एवं थाना खम्हारडीह की संयुक्त कार्यवाही के तहत की गई. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक चाकू जब्त किए गए हैं. जप्त की गई संपत्ति की कीमत करीब 80,000 रुपये है.
पहला मामला 11 दिसंबर 2025 को थाना गंज क्षेत्र में हुआ. प्रार्थी देवीलाल तेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी आनंद कटरे के साथ होण्डा साईन मोटर सायकल नम्बर CG04 LU 0793 से जा रहे थे. तेलघानी नाका चौक के पास तीन युवक उनके पास आए और गाली-गलौच करने लगे. गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने चाबी छीन ली और चाकू दिखाकर मोटरसाइकिल लूट ली. इस मामले में थाना गंज में अपराध क्रमांक 337/25, धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज किया गया.
दुसरा मामला 12 दिसंबर 2025 को थाना खम्हारडीह क्षेत्र में हुआ. प्रार्थी रवि यादव अपने मोबाइल फोन से बात कर पैदल जा रहे थे. तभी तीन अज्ञात व्यक्ति होण्डा साईन मोटर सायकल में सवार होकर उनके मोबाइल फोन को लूट कर फरार हो गए. इस मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 394/25, धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज किया गया.
इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एंटी क्राइम और साइबर यूनिट, थाना गंज और खम्हारडीह की संयुक्त टीम को अज्ञात आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के निर्देश दिया. टीम ने प्रार्थियों और उनके साथियों से डिटेल पूछताछ की. घटनास्थलों का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया. आरोपियों के द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और वारदात के तरीके के आधार पर पुराने अपराधियों की जानकारी इकठ्ठा की गई और आरोपियों की पहचान की गई.
थाना गंज मामले में आरोपी सत्यम शुक्ला को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथी तरुण बघेल और एक नाबालिग के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और चाकू जब्त किया गया. थाना खम्हारडीह प्रकरण में आरोपी पंकज पठारे, रुपेश यादव और दो बालक को गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में चारों आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल की. उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और होण्डा साईन मोटरसाइकिल जब्त की गई. जांच में यह भी सामने आया कि थाना गंज के आरोपी सत्यम शुक्ला और थाना खम्हारडीह के आरोपी रुपेश यादव दोस्त हैं. सत्यम ने लूटी गई मोटरसाइकिल रुपेश को दी थी. जिसका इस्तेमाल कर खम्हारडीह क्षेत्र में मोबाइल फोन लूट की गई.
गिरफ्तार आरोपी (थाना गंज):
सत्यम शुक्ला पिता राजेश शुक्ला उम्र 25 साल पीला बंगला लोधीपारा
तरूण बघेल पिता देवाचंद बघेल उम्र 20 साल त्रिमूर्ति नगर मांझीपारा
एक नाबालिग
गिरफ्तार आरोपी (थाना खम्हारडीह):
पंकज पठारे पिता शिवकुमार पठारे उम्र 18 साल 11 माह, चंद्रशेखर नगर संगम चौक लोधी पारा
रुपेश यादव पिता लखन यादव उम्र 20 साल चंद्रशेखर नगर लोधी पारा
दो नाबालिग
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार अन्य आरोपी की तलाश भी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t