बारिश बनी आफत: महानदी में तीन लोग लापता, एक का मिला शव, धमतरी जिले में 9 वर्षीय बालक और मछुआरे की तलाश जारी, गोताखोर, SDRF जुटी

Rain Spells Trouble: Three people missing in the Mahanadi River; one body recovered. Search operations are underway in Dhamtari district for a 9-year-old boy and a fisherman, with divers and the SDRF deployed.

बारिश बनी आफत: महानदी में तीन लोग लापता, एक का मिला शव, धमतरी जिले में 9 वर्षीय बालक और मछुआरे की तलाश जारी, गोताखोर, SDRF जुटी

नगरी : धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. 28 जुलाई को एक ही दिन तीन लोगों के लापता होने की घटनाओं ने पूरे इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया. इनमें साहनीखार एनीकट में मछली पकड़ने गए दो ग्रामीण तेज बहाव की चपेट में आ गए. जबकि सिरसिदा गांव का 9 वर्षीय बालक संदिग्ध हालत में लापता हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक घोटगांव निवासी धनराज तेता उम्र 48 साल अपने साथियों के साथ साहनीखार एनीकट में मछली पकड़ने गया था. इसी दौरान तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से वह पानी में बह गया. घटना के तीन दिन बाद सिहावा पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया.
वहीं, फरसिया निवासी गुलाल पहरिया उम्र 35 साल भी उसी एनीकट में मछली पकड़ने के दौरान लापता हो गया. ग्रामीणों और पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
इधर, बालका नदी किनारे बसे सिरसिदा गांव का 9 वर्षीय निकेतन साहू स्कूल से घर लौटने के बाद शाम को घर से निकला. लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का अब तक पता नहीं चल सका. इसके बाद सिहावा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई.
सिहावा थाना पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है. लगातार बारिश की वजह से नदी-नाले और एनीकट उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नालों और एनीकट के आसपास जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी फौरन पुलिस को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?