नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी राधेश्याम 24 घंटे में गिरफ्तार, भागने की कोशिश में टूट गया पैर, पुलिस कस्टडी में इलाज जारी, भाभी की शिकायत पर एक्शन

Radheshyam, accused of raping a minor girl, arrested within 24 hours; he broke his leg while attempting to flee and is undergoing treatment in police custody; action was taken following a complaint by his sister-in-law.

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी राधेश्याम 24 घंटे में गिरफ्तार, भागने की कोशिश में टूट गया पैर, पुलिस कस्टडी में इलाज जारी, भाभी की शिकायत पर एक्शन

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने दबिश के दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया. जिससे उसके पैरों में चोटें आईं हैं. यह कार्रवाई बुधवार, 17 जून 2026 को शिकायत दर्ज होने के बाद की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़वा थाने में एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग ननद के साथ वीरपुर सेमरा निवासी राधेश्याम यादव उर्फ राजू पिता राम समुझ  ने दुष्कर्म किया है. खबर मिलने पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का मुआयना किया. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया. जिन्होंने संभावित ठिकानों पर दबिश दी.
दबिश के दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया. जिससे उसके पैरों में चोटें आईं हैं. पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. आरोपी का इलाज पुलिस हिरासत में चल रहा है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं. पीड़िता से संबंधित विधिक कार्रवाई, मेसिकल चेकअप और दुसरे सबूतों को इकठ्ठा किया जा रहा है. आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा.
आरोपी
आरोपी राधेश्याम यादव उर्फ राजू पिता राम समुझ निवासी ग्राम वीरपुर सेमरा, थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t