कबीरधाम में नकली मुद्रा गिरोह का भंडाफोड़, बस स्टैंड के पास चल रही जाली करेंसी की फैक्ट्री, तीन आरोपी और 12.50 लाख के नोट बरामद, कार जप्त
Counterfeit currency racket busted in Kabirdham; fake currency factory operating near the bus stand; three accused arrested, notes worth ₹12.50 lakh and a car seized.
कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट बनाने और खपाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. नकली नोटों की डिलीवरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों से कुल 12.5 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल, कार बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता दिनेश कुमार यादव निवासी ग्राम कमराखोल, थाना कुकदुर ने चौकी पोंडी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसने अप्रैल 2026 में घुरवा राम को 3,75,000 रुपये उधार दिए थे. जिसके बारे में एग्रीमेंट भी कराया गया था. उधारी की रकम वापस मांगने पर घुरवा राम द्वारा प्रार्थी को रकम वापस करने का आश्वासन दिया गया. 9 अगस्त को घुरवा राम ने शिकायतकर्ता को बताया कि वह सतीश कुमार के जरिए रकम भिजवा रहा है. ग्राम पोंडी स्थित शराब भट्टी के आगे रकम लेने के लिए बुलाया.
दिनेश कुमार यादव अपने परिचित कैलाश चंद्रवंशी के साथ रात करीब 9 बजे ग्राम पोंडी शराब भट्टी के आगे पहुंचा। वहां सतीश कुमार और उसके एक अन्य साथी ने काले रंग के बैग में रकम दी. रकम की जांच करने पर नोट संदिग्ध पाए गए. बैग खोलकर देखने पर उसमें 500-500 रुपये के कुल 4,50,000 रूपये नकली नोट मिले.
इस बारे में प्रार्थी ने 10 अगस्त को पुलिस चौकी पोंडी में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई. इस शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और प्रथम सूचना पंजीबद्ध कर आरोपियों को पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपी सतीश कुमार द्वारा रामप्रसाद उर्फ रमऊ व घुरवा राम के साथ मिलकर नकली नोट तैयार करने और खपाने की जानकारी दी गई. सतीश कुमार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रामप्रसाद और घुरवा राम को भी पकड़ा. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों आरोपी जुलाई 2026 से मिलकर कलर प्रिंटर के जरिए नये बस स्टैंड के पास एक किराये के रूम मे नकली नोट तैयार कर रहे थे.
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा तैयार किए गए नकली नोटों को असली रकम के रूप में चलाने की प्लान के तहत उधारी की रकम वापस करने के नाम पर प्रार्थी दिनेश कुमार व उसके सहयोगी कैलाश को नकली नोटों की डिलीवरी की गई थी. पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से बड़ी तादाद में तैयार नकली नोट, प्रिंटर बरामद किए गए. तीनों आरोपियों से कब्जे कुल 12 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किया गया.
आरोपी रामप्रसाद उर्फ़ रमउ व सतीश कुमार ने 13 जुलाई को एक कलर प्रिंटर खरीदा. फिर रामप्रसाद ने नए बस स्टैंड के पास एक किराए के मकान लिया. जहां तीसरे आरोपी घुरुवा राम के साथ मिलकर नकली नोट छापने का काम करते थे. सतीश कुमार रामप्रसाद के साथ डिलीवरी करने जाता था. पुलिस द्वारा आरोपियों से नकली नोट तैयार करने की प्रक्रिया और नकली नोटों को आगे कहां-कहां खपाया गया है. इस बारे में पूछताछ की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
1. सतीश कुमार पिता आधे राम उम्र 33 साल निवासी मजगांव रोड, थाना कबीरधाम
2. रामप्रसाद उर्फ रमऊ पिता ललित राम उम्र 56 साल निवासी तालपुर, थाना सिटी कोतवाली कबीरधाम
3. घुरवा राम, पिता मोतीराम, निवासी कान्हाभैरा, थाना पिपरिया
आरोपियों से जब्त संपत्ति
01. आरोपी सतीश कुमार से- 2,00,000 रुपये के नकली नोट।
02. आरोपी रामप्रसाद उर्फ रमऊ से- 4,50,000 रुपये के नकली नोट।
1 मोबाइल फोन।
1 प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन।
1 ev कार टाटा पंच ।
03. आरोपी घुरवा राम से- 1,50,000 रुपये के नकली नोट
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



