रामनवमी के दिन रैली में डीजे के खिलाफ पुलिस की एप्लीफायर समेत साउंड बाक्स जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई

Police took action against DJ in the rally on Ramnavami day by seizing amplifier and sound box under Noise Act

रामनवमी के दिन रैली में डीजे के खिलाफ पुलिस की एप्लीफायर समेत साउंड बाक्स जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनवमी के दिन रैली में डीजे संचालक के द्वारा निर्धारित ध्वनि से ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने का मामला सामने आने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक एप्लीफायर समेत साउंड बाक्स जब्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.
सीएसपी अक्षय साबाद्रा ने बताया कि पुलिस को खबर मिली कि रामनवमी के दिन एक डीपी कालेज मार्ग में रैली निकाली जा रही है. उसमें बहुत तेज आवाज से डीजे बजाया जा रहा है. जिससे आस पास के लोगों को डीजे बजाने से काफी दिक्कत हो रही है.
इस खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने डीजे संचालक राजा खटिक पिता बल्ला खटिक उम्र 25 साल निवासी डी. पी. कालेज के पास टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर से एक एप्लीफायर और साउंड बाक्स जब्त कर डीजे साउंड सिस्टम के खिलाफ कोलाहल अधिनियम तहत कार्रवाई की गई.
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि चंदन सिंह मरकाम आर. नुरुल कादीर, गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB