52 परियों के खिलाडियों के फड़ पर पुलिस की छापेमारी, दो सगी बहनों और सराफा व्यापारी समेत 23 जुआरी गिरफ्तार, 10 लाख रुपये और मोबाइल जब्त

Police raid a gambling den; 23 gamblers—including two sisters and a bullion trader—arrested; ₹10 lakh and mobile phones seized.

52 परियों के खिलाडियों के फड़ पर पुलिस की छापेमारी, दो सगी बहनों और सराफा व्यापारी समेत 23 जुआरी गिरफ्तार, 10 लाख रुपये और मोबाइल जब्त

दुर्ग/भिलाई : भिलाई के वैशाली नगर थाना पुलिस ने स्टील नगर कैंप-1 क्षेत्र में संचालित एक अवैध जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 44,100 रुपये नकद और नौ मोबाइल फोन जब्त किए. सभी आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार 6 जुलाई को मुखबिर से खबर मिली कि स्टील नगर कैंप-1 स्थित ए. सरस्वती के मकान में, सत्य साई होटल के पास, चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी की तरफ से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है. खबर के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से टीम गठित कर मौके की घेराबंदी की.
भागने की कोशिश, लेकिन सभी आरोपी पकड़े गए
पुलिस टीम ने जैसे ही बताए गए स्थान पर दबिश दी. वहां मौजूद कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने सभी 10 आरोपितों को मौके से पकड़ लिया. तलाशी के दौरान जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश, 44,100 रुपये नकद और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए.
कार्रवाई के बाद थाना वैशाली नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
सभी आरोपी कैंप-1 क्षेत्र के निवासी
गिरफ्तार आरोपितों में महेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, आर. राजु राव, सराफा व्यापारी राजेश सोनी, पी. तरुण, के. प्रवीण कुमार, भुजंग राव, मोहम्मद आजाद, और जुआ खिलाने वाली दो बहनें चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार सभी आरोपित भिलाई के कैंप-1 क्षेत्र के निवासी हैं. बुच्ची को शराब बेचने के अपराध में पहले जेल भेजा जा चुका है. वहीं दूसरी बहन के पति के खिलाफ भी कई अपराध थानों में दर्ज हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

रायपुर नाका में जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार, 9.4 लाख रुपये नगद और मोबाइल जब्त
दुर्ग : दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रायपुर नाका क्षेत्र में ताश पत्ती के जरिए रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे आरोपियों को पुलिस ने मौके से पकड़ा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 लाख 4 हजार रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन और ताश की पत्तियां जब्त की हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मोहन नगर को मुखबिर से खबर मिली कि रायपुर नाका क्षेत्र में कुछ लोग एक स्थान पर बैठकर बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे हैं. खबर मिलतेही पुलिस ने  मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की.
पुलिस टीम ने जैसे ही संदिग्ध स्थान को घेरा. वहां मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया. मौके पर जांच करने पर आरोपी ताश पत्ती के जरिए रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए. पुलिस ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से कुल 9 लाख 4 हजार रुपये की नगदी रकम, 10 मोबाइल फोन और ताश की पत्तियां बरामद की गईं. जब्त सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की.
इस मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मयंक गावड़े उम्र 30 साल निवासी सेक्टर-5 भिलाई
प्रह्लाद शर्मा उम्र 33 साल निवासी चिल्फी
राजीव तिवारी उम्र 38 साल निवासी सदर बाजार रायपुर
हेमलाल ढीमर उम्र 26 साल निवासी रुआबंधा भिलाई
मनीष रात्रे उम्र 26 साल निवासी बेमेतरा
पंकज कुमार काठले उम्र 27 साल निवासी कबीरधाम
दुर्गेश कुमार बर्मन उम्र 31 साल निवासी कबीरधाम
नागेश्वर साहू उम्र 30 साल निवासी रायपुर
पंकज वर्मा उम्र 38 साल निवासी उतई दुर्ग
हेमनंदन डहरे उम्र 25 साल निवासी कबीरधाम
संजय चोपड़ा उम्र 52 साल निवासी सिविल लाइन रायपुर
अमित सिंह उम्र 43 साल निवासी हनुमान नगर दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड, कैश जब्त
रायगढ़ : थाना साइबर एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहीद चौक क्षेत्र में एक मकान पर छापेमार कार्रवाई कर सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला काे सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ते हुए उसके कब्जे से मोबाइल, सट्टा लेखा-जोखा एवं नगदी रकम जब्त की गई.
पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि शहीद चौक, रायगढ़ में रहने वाली अनिता साहू अपने मकान में गुप्त रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सट्टा-पट्टी का संचालन कर रही है.खबर पर साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान में दबिश दी.
रेड के दौरान संदेही महिला अनिता साहू घर पर मौजूद मिली। पूछताछ करने पर उसने सट्टा-पट्टी लिखना कबूल किया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ग्रे रंग का रियलमी मोबाइल बरामद हुआ. जिसकी गैलरी में राजधानी कल्याण के विभिन्न सट्टा अंकों की तस्वीरें, सट्टा-पट्टी का रिकॉर्ड तथा हिसाब-किताब सुरक्षित मिला. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यमों से सट्टा राशि लेकर अवैध सट्टा संचालित कर रही थी. पुलिस ने मौके से ₹480 नगद सट्टा रकम, मोबाइल और सट्टा से संबंधित दस्तावेजों को गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया.
आरोपी महिला
अनिता साहू पति बजरंग साहू उम्र 32 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?