तुमगांव में निर्दलीय प्रत्याशी के घर आधी रात बिना वारंट के घुसी पुलिस, ग्रामीणों में मचाया अम्गामा, भीड़ देख वाहन छोड़कर उल्टे पांव भागने हुई मजबूर

Police entered the house of an independent candidate in Tumgaon without warrant at midnight, created a ruckus among the villagers, seeing the crowd they were forced to leave their vehicle and run away backwards.

तुमगांव में निर्दलीय प्रत्याशी के घर आधी रात बिना वारंट के घुसी पुलिस, ग्रामीणों में मचाया अम्गामा, भीड़ देख वाहन छोड़कर उल्टे पांव भागने हुई मजबूर

महासमुंद : महासमुंद  जिली की तुमगांव नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी को आधी रात गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश के चलते उल्टे पांव पुलिस वाहन छोड़कर पड़ा भागना. पूरी रात तुमगांव में हंगामा चलता रहा. पुलिस पर निर्दलीय प्रत्याशी और परिजनों ने डराने धमकाने और झूठे केस में फसाने का आरोप लगाया है.
बता दें कि आरोप है कि महासमुंद जिले के नगर पंचायत तुमगांव में बीती रात तुमगांव पुलिस और साइबर सेल के करीब एक दर्जन पुलिस निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू के घर बिना किसी मामले और बिना वारंट के गिरफ्तार करने पहुंचे थे.
जिस वक्त पुलिस बलराम कांत साहू निर्दलीय प्रत्याशी के घर पहुंचे. उस वक्त रात के करीब एक बज रहे थे. निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू तब अपने घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था.
आरोप है कि पुलिस के आवाज देने पर बलराम कांत साहू चड्डी बनियान में ही घर से बाहर निकला. जिसे तुमगांव पुलिस ने बिना किसी केस के बिना कोई जुर्म के गिरफ्तार कर थाने ले जाने की कोशिश की. पुलिस को निर्दलीय प्रत्याशी ने पूछा कि मुझे क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है. इस पर पुलिस ने कहा कि ऊपर से आदेश है. आपको गिरफ्तार करना है. सीधा तुम चुपचाप थाने चलो और पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी को चड्डी बनियान में ही खींचते हुए पुलिस वाहन में बैठाने की भी कोशिश की.
बलराम कांत साहू पुलिस की इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए अपने परिजनों को जोर-जोर से आवाज देकर चिल्लाने लगा. निर्दलीय प्रत्याशी की आवाज से उसका पूरा परिवार और आसपास के लोग जाग गए. और पुलिस के इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए ग्रामीणों और बलराम कांत के परिजनों ने गिरफ्तारी की वजह पूछा तो पुलिस के पास कोई ठोस जवाब नहीं मिला कि किस वजह से गिरफ्तार किया जा रहा है.
पुलिस के ठोस जवाब नहीं मिलने से ग्रामीणों और पुलिस के बीच थोड़ी खींच तान हो गई. जिस वजह से आधी रात को तुमगांव नगर पंचायत में हंगामा हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी को बिना वजह गिरफ्तार करने पर आक्रोशित हो गए. ग्रामीणों का आक्रोश देख कर पुलिस का आधी रात वहां से अपना वाहन छोड़कर भागना पड़ा.
इस मामले ने प्रेसवार्ता लेकर प्रेस को जानकारी दी गई कि पुलिस द्वारा बलराम कांत साहू को आधी रात घर में घुसकर डराया धमकाया गया और झूठे केस में फंसाकर जेल में बंद करने की धमकी पुलिस दी गई. बलराम कांत साहू और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह निर्दलीय चुनाव जीत रहे हहिं इसलिए पुलिस सत्ता के दबाव में आकर बलराम कांत साहू को मतदान के ठीक तीन दिन पहले बिना किसी वजह के गिरफ्तार कर रही है
बलराम कांत साहू और ग्रामीणों ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस द्वारा आधारित को घर घुस कर डराने धमकाने वालों के खिलाफ जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और तुमगांव पुलिस को शिकायत की गई है. इसके अलावा मामले को लेकर आई जी डीजीपी से भी आधीरात घर घुसकर डराने धमकाने वाले पुलिस के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.
इस मामले में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बलराम कांत साहू का भाई कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के शराब के साथ आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. बीती रात भी इसी तरह की एक वाहन देखी गई थी. जिसकी पूछताछ के लिए पुलिस गई थी. अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलराम कांत साहू के खिलाफ थाने में मारपीट बलवा सहित अन्य मामलों के जुर्म पहले से दर्ज हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI