रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 23 चालकों का वाहन जप्त, होगा लाइसेंस सस्पेंड, इलाके में मचा हड़कंप
Police action against drunk and drive drivers in Raipur, vehicles of 23 drivers seized, license will be suspended, chaos in the area.
रायपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के आदेशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा कल देर रात अटल नगर नवा रायपुर ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए शहर के तीन प्रमुख स्थान श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक एवं एयरपोर्ट टर्निग नवा रायपुर में बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें यातायात पुलिस और थाना तेलीबांधा, मंदिर हसौद एवं राखी स्टॉफ द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 23 शराबी वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए मामले की निराकरण के लिए कोर्ट भेजा जाएगा.
बता दे कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है. नशे की हालत में होने की वजह से खुद और दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है. ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाती है.
इसी कड़ी शनिवार 22 फरवरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक एवं एयरपोर्ट टर्निग नवा रायपुर में बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया कर 23 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए मामले के निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया. सभी वाहन चालको का लाइसेंस भी सस्पेंड करने के लिए परिवहन कार्यालय भेजा जायेगा!.
शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन और चालक
01. CG 07 CD 0371 मुकेश कुमार
2. CG 04 HW 1451 रंजन मिश्रा
3. CG 11 AH 7626 श्याम अवस्थी
4. CG 25 L 4600 गौरव राघव
5. CG 12 AS 3852 जगत राम
6. CG 04 MS 1536 पराग तिवारी
7. CG 07 CT 8600 अनीज कुमार
8. CG 11 BJ 8055 ब्रिशांक
9. CG 04 NW 3194 दीपेश सोनी
10. CG 04 NA 3717 धनंजय जयसवाल
11. CG 04 DP 8721 पूनाराम m)
12. CG 04 KP 2861 ललित
13. CG 04 KP 1281 बब्बन मांझी
14. CG 04 PX 9310 संजू
15. CG 04 ND 8043 नवीन गेड़ाम
16. CG 17 C 3460 अभिषेक सिंह
17. CG 10 AC 1149 अर्जुन बरई
18. CG 10 BK 9996 देवेंद्र कुमार
19. CG 04 PH 0794 आकाश सोनकर
20. CG 04 MS 2750 नितेश मंदानी
21. CG 04 QB 2047 अमितेश खत्री
22. CG 10 AK 6790 स्वरित टंडन
23. CG 04 NG 5989 मोती महिलांगे
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



