PSC छात्र की संदिग्ध हालत में मिली लाश, किराए के कमरे में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
PSC student's body found in suspicious circumstances in rented room, no suicide note found, police working to solve death mystery
बिलासपुर/सरकंडा : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपिल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां किराए के कमरे में रह रहे एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया. मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा अंतर्गत अमलीडीहा निवासी आकाश कुमार पंडा के रुप में हुई है. जो बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग कर भविष्य संवारने के सपने बुन रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक आकाश दीपक कश्यप के मकान में कमरा लेकर रह रहा था और रविवार की शाम जब वह अपने कमरे में अकेला था. देर शाम जब युवक के दोस्त उससे मिलने उसके कमरे पर पहुंचे, उस वक़्त दरवाजा अंदर से बंद मिला. कई बार आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। जबकि कमरे के भीतर मोबाइल की रिंगटोन सुनाई देती रही. हालात संदिग्ध लगने पर दोस्तों ने खिड़की से झांककर देखा. जहां आकाश का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया.
इसके बाद फौरन पुलिस को खबर दी गई. जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और कमरे को अपनी निगरानी में लेकर जांच शुरु की. हालांकि छात्र की मौत की असल वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है और पुलिस ने कमरे को सील कर दिया.
घटना की जानकारी रायगढ़ में रहने वाले छात्र के परिजनों को दी गई. जिनके बिलासपुर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. जिससे आत्महत्या के कारण साफ नहीं हो सके हैं. प्राथमिक जांच में मामला प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस फिलहाल हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



