आधी रात दीवार फांदकर घर में घुसे पड़ोसी की नारियल काटने वाले धारदार कटार से हत्या, आरोपी हीरेंद्र साहू गिरफ्तार

Neighbor who entered the house by jumping over the wall at midnight was murdered with a sharp coconut cutting dagger, accused Hirendra Sahu arrested

आधी रात दीवार फांदकर घर में घुसे पड़ोसी की नारियल काटने वाले धारदार कटार से हत्या, आरोपी हीरेंद्र साहू गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में उरला में नारियल काटने वाले धारदार हथियार से युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आर्प्पी  पड़ोसी के घर के पास जाकर गाली-गलौज करते हुए दरवाजा पीट रहा था. इसलिए गुस्से में उसने मार डाला. उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 जून की रात 3:30 से 4:50 बजे के बीच बीरगांव निवासी डोमन बंछोर उम्र 35 साल पड़ोसी हीरेंद्र साहू के घर जाकर गाली-गलौच कर दरवाजा पीटने लगा. इसी दौरान हीरेंद्र ने घर से बाहर निकलकर नारियल काटने वाले धारदार हथियार से डोमन पर कई बार हमला कर दिया.
वारदात के बाद घायल डोमन को परिजन और राहगीरों ने रायपुर एम्स इलाज के लिए लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.
जांच में यह तथ्य सामने आया कि डोमन बंछोर रात में हीरेंद्र साहू के मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसा और दरवाजा पीटने लगा. आरोपी ने हालात बिगड़ते देख घर में रखे धारदार हथियार से सिर, पीठ, कांधा समेत कई हिस्सों पर जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद वो छत से कूदकर भागा. लेकिन आगे जाकर गिर पड़ा. राहगीर की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया है. घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने एविडेंस कलेक्ट किया है. वहीं, पुलिस ने आरोपी हीरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB