नाबालिग लड़की को दिया शादी का झांसा, कई बार किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Minor girl was lured into marriage and raped several times, police arrested the accused and sent him behind bars
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद के थाना छुरा में दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया है. दरअसल पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमे उसने बताया कि ध्रुव उर्फ बब्बन जिसकी उम्र 22 साल के द्वारा पीड़िता को नाबालिग जानने के बाद भी शादी का झांसा देकर जबरन कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
वही पीड़िता की शिकायत के बाद थाना प्रभारी छुरा एवं सउनि. खुमान लाल साहू ने सायबर सूचना के आधार पर थाना राजिम से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोपी को पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



