जनपद पंचायत फिंगेश्वर में संकाय सदस्य अभय प्रकाश साहू की अभद्रता के खिलाफ मनरेगा स्टाफ ने खोला मोर्चा, कार्यालयीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी
MNREGA staff opened a front against the misbehavior of faculty member Abhay Prakash Sahu in District Panchayat Fingeshwar, warned of boycotting office work
गरियाबंद /फिंगेश्वर : 20 मई 2025 को सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान जनपद पंचायत फिंगेश्वर में पदस्थ संकाय सदस्य अभय प्रकाश साहू द्वारा ग्राम पंचायत भवन में तकनीकी सहायक अल्लेसदेव प्रसाद को पीओ के लिए पानी मांगने पर अपशब्द कहे गए. चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने अश्लील गाली देते हुए खुद आकर पानी नहीं पी सकती?” कहकर कहा.
इस घटना की पुष्टि मौके पर मौजूद डाटा एंट्री ऑपरेटर हरवेन्द्र साहू और सहायक ग्रेड-03 ईश्वर यदु ने भी की है. आरोप है कि यह कोई पहली बार नहीं है. अभय प्रकाश साहू द्वारा पूर्व में भी कई बार कार्यालयीन समय में मनरेगा के सामने मां-बहन की गालियाँ दी जाती रही हैं।
मनरेगा स्टाफ ने आरोप लगाया है कि साहू द्वारा कहा गया कि जनपद सीईओ मेरी जेब में है जैसा कहूँगा. वैसा होगा. मनरेगा कर्मचारियों का सीआर खराब करवा सकता हूँ... साथ ही महिला कर्मचारियों के प्रति भी आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गई. जिससे कार्यस्थल का माहौल तनावपूर्ण हो गया.
महिला कर्मचारी रीना ध्रुवे अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं. उनके साथ भी व्यक्तिगत दुरभावना एवं मानसिक प्रताड़ना का व्यवहार किया गया.
मनरेगा कर्मचारियों ने एक सुर में मांग किया कि जब तक अभय प्रकाश साहू को फिंगेश्वर जनपद पंचायत से हटाया नहीं जाता. तब तक वे सभी कार्यालयीन कार्यों का बहिष्कार करेंगे. साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी के साथ कोई भी घटना घटती है तो उसकी पूरी जवाबदेही अभय साहू की होगी.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विभाग ऐसे अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाता है या महिला व दलित वर्ग से जुड़ी पीड़िता को इंसाफ दिलाने में प्रशासन नाकाम रहता है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



