विधायक रोहित साहू की अगुवाई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, युवाओं में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, दो नई एंबुलेंस की दी सौगात, अब रफ्तार से पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा

MLA Rohit Sahu led the historic Tiranga Yatra, the spirit of patriotism surged among the youth, gifted two new ambulances, now health facilities will reach at a faster pace

विधायक रोहित साहू की अगुवाई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, युवाओं में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, दो नई एंबुलेंस की दी सौगात, अब रफ्तार से पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा

गरियाबंद : आदिवासी बहुल गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मज़बूती देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. कलेक्टर परिसर में विधायक रोहित साहू ने दो नई अत्याधुनिक एंबुलेंस का उद्घाटन किया. इन एंबुलेंसों से जिले के मैनपुर और छुरा जैसे दूरस्थ, पहाड़ी और जंगली इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को तेज़ और समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.
विधायक रोहित साहू ने कहा कि गरियाबंद का बड़ा हिस्सा वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों से घिरा है. जहां समय पर एंबुलेंस सेवाएं पहुंच पाना चुनौतीपूर्ण था. “मुझे लगातार ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से पत्राचार मिल रहा था कि एंबुलेंस सेवाएं दूरदराज के क्षेत्रों में देर से पहुंच रही हैं. जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है. मैंने इस गंभीर समस्या को तत्काल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के संज्ञान में लाया.
”उन्होंने बताया कि सीएम साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति योजना के अंतर्गत गरियाबंद जिले के लिए दो नई एंबुलेंस तत्काल स्वीकृत कीं. एक एंबुलेंस मैनपुर क्षेत्र के लिए और दूसरी छुरा क्षेत्र के लिए भेजी जाएगी. “मुख्यमंत्री जी ने न सिर्फ हमारी मांग को तुरंत माना बल्कि आश्वासन दिया कि आने वाले कुछ महीनों में जिले को दो और नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी. ताकि स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक तेज़ व प्रभावी हों, 
साहू ने कहा कि “यह उनका ही दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति समर्पण है. जिसके कारण आज हमारे आदिवासी बहुल गरियाबंद जिले को यह जीवनदायिनी सुविधा मिली है. उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय से अब किसी भी ग्रामीण को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देरी नहीं होगी.”
विधायक ने कहा कि नई एंबुलेंसों में सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण मौजूद हैं. जो आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज को प्राथमिक उपचार देने में सक्षम हैं. “हमारा उद्देश्य यही है कि चाहे मरीज पहाड़ की चोटी पर हो या जंगल के भीतर, चिकित्सा सेवा समय पर पहुंचे.”
उद्घाटन कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने विधायक साहू और शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके लिए जीवनरक्षक साबित होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गरियाबंद : गरियाबंद में भारतीय जनता पार्टी की भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देश के प्रति प्रेम, गर्व और एकजुटता के संदेश से सराबोर कर दिया. दोपहर को भाजपा कार्यालय से शुरु हुई यह मोटरसाइकिल रैली जिलाध्यक्ष अनिल चन्द्रकार और विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में गौरव पथ, तिरंगा चौक होते हुए विश्वप्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ मंदिर पहुँची. जहां पूजन-अर्चन कर यात्रा ने आगे बढ़ते हुए सिंधौला, लोहारलारी और सढ़ौली का रुख किया।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया. अंतिम पड़ाव पर शहीद परिवारों का सम्मान किया गया और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
इस यात्रा का सबसे जोशीला दृश्य तब देखने को मिला जब जिलाध्यक्ष बाइक चला रहे थे और उनके पीछे विधायक रोहित साहू तिरंगा लहराते हुए पूरे जोश और जुनून से नारे लगा रहे थे.
विधायक रोहित साहू ने कहा -तिरंगा सिर्फ कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, यह हमारी पहचान, हमारी आन-बान-शान और आज़ादी का प्रतीक है. इस यात्रा के माध्यम से हम देश के वीर सपूतों को नमन कर रहे हैं और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की लौ जगा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रुप में दुनिया के सामने खड़ा है. यह तिरंगा यात्रा हर नागरिक को याद दिलाती है कि हमें अपने देश के लिए हर पल समर्पित रहना चाहिए.”
जिलाध्यक्ष अनिल चन्द्रकार ने कहा पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर यह तिरंगा यात्रा पूरे जिले के हर मंडल में निकाली जाएगी। आज का उत्साह देखकर साफ है कि आमजन इस अभियान को दिल से अपना रहे हैं. पीएम मोदी की सरकार में भारत ने यह संदेश दुनिया को दिया है कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. तिरंगा हमारे गौरव, एकता और बलिदान की कहानी कहता है. और हम सभी कार्यकर्ता इस धरोहर को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं.”
इस मौके पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और सैकड़ों ग्रामीण व शहरवासी शामिल हुए. जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB