प्रेमी बन गया 'जान' का दुश्मन, गर्म रॉड से लड़की के चेहरे पर लिख दिया AMAN, 3 दिन तक की हैवानियत
Crime News : पुलिस ने शुरू में गलत तरीके से कैद करने और जानबूझकर चोट पहुंचाने जैसी 'कम' धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जैसा कि उसके परिवार ने आरोप लगाया था. हालांकि, सीआरपीसी की धारा 164 के तहत
Crime News : पुलिस ने शुरू में गलत तरीके से कैद करने और जानबूझकर चोट पहुंचाने जैसी 'कम' धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जैसा कि उसके परिवार ने आरोप लगाया था. हालांकि, सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किए जाने के बाद, एफआईआर में POCSO अधिनियम के साथ बलात्कार से संबंधित धाराएं जोड़ दी गईं.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक 17 वर्षीय लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की ने लड़के के द्वारा बार-बार दिए गए शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके बाद वह क्षुब्ध होकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि युवक ने बर्बरता की हद पार करते हुए लड़की के चेहरे पर लोहे का रॉड गर्म करके अपना नाम लिख दिया. आरोपी ने लड़की को बुरी तरह से पीटा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी 22 वर्षीय स्कूल ड्रॉपआउट है जो हैदराबाद में एक सैलून में काम करता है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शुरू में गलत तरीके से कैद करने और जानबूझकर चोट पहुंचाने जैसी ‘कम’ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जैसा कि उसके परिवार ने आरोप लगाया था. हालांकि, सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किए जाने के बाद, एफआईआर में POCSO अधिनियम के साथ बलात्कार से संबंधित धाराएं जोड़ दी गईं. धौरहरा थाना के एसएचओ दिनेश सिंह ने कहा, ‘चूंकि उसके पास कोई आईडी नहीं थी, इसलिए हमें यकीन नहीं था कि वह नाबालिग थी या नहीं. हमने अब आईपीसी की धारा 324 (खतरनाक हथियार का उपयोग करके जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 376 (बलात्कार) को पोक्सो अधिनियम के साथ जोड़ा है.’
एसएसपी (खीरी) गणेश साहा ने पीड़ित परिवार के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, “हमने उसके परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है. लड़की का वीडियो बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने इतने गंभीर आरोप नहीं लगाए. हमें नहीं पता कि उसने अदालत में अपना बयान क्यों बदला। हालांकि, हमने अब उसके आरोपों के अनुसार अपनी जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ‘(एजेंसी)



