खेत में किसान पर तेंदुए के हमले से छाती और चेहरे में चोट, चार घंटे में दूसरी बार किया हमला, ढाई साल की मासूम बच्ची जख्मी, कमरे में कैद हुआ तेंदुआ
Leopard attacks farmer in field, injures him on chest and face, attacks for the second time in four hours, two and half year old innocent girl injured, leopard trapped in room
पहला मामला
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के बारूका गांव में सोमवार को सुबह तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया. तेंदुए के दांत और पंजे से कई जगह उसके शरीर पर घाव हो गए. ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ झाड़ियों के पीछे भाग गया. वहीं घायल युवक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है.
मिली जानकरी के मुताबिक आज सुबह करीब 10:30 बजे मनहरण यादव उम्र 38 साल रोज की तरह अपने खेत में काम करने गए थे उसी दरमियान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया तेंदुए के हमले से युवक के चेहरे और जिस्म पर जख़्मो के निशान हैं. फिलहाल युवक का इलाज जिला अस्पताल गरियाबंद में जारी है. वही वन विभाग के तरफ से घायल युवक को एक हजार की सहायता राशि दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
दूसरा मामला
गरियाबंद जिले के ग्राम बारुका में महज 4 घंटे के बाद तेंदुए के हमले की दूसरी बड़ी घटना सामने आई है. इस बार जंगली तेंदुए ने ढाई साल की मासूम रश्मि यादव पर हमला कर जख्मी कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे रश्मि अपने घर के आंगन में खेल रही थी. तभी तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया. चीख पुकार सुनकर पास में काम कर रहे गांव के ही देवानंद यादव ने हिम्मत दिखाते हुए बच्ची को बचाया. जिसके बाद नाजुक हालत में रश्मि की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इधर घटना के बाद ग्राम बारुका में दहशत का माहौल है. दिनदहाड़े तेंदुआ द्वारा आम लोगों पर हमला करने से गांव वाले अब दिन में भी बाहर निकालने के पहले डरने लगे हैं. घटना के बाद से गांव में दिन में भी विरानी नजर आने लगी है.
घटना को रश्मि के पिता विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के दौरान रश्मि और उनकी पत्नी घर में अकेले थी। पत्नी ने फोन पर घटना की खबर दी. जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची का इलाज जारी है. बच्ची को सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोट आई है.
हमले की दो बड़ी घटना होने के बाद आखिरकार तेंदुआ बारुका ग्राम के एक किसान के घर के कमरे में कैद हो गया है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
तेंदुए को ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आख़िर कर पकड़ लिया दो बड़ी घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया. तीसरी घटना को अंजाम देने के पहले ही डर के साये से बाहर आते ही जख़्मी मासूम बच्ची की मां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की और ग्रामीणों की मदद से वो कामयाब रही.
जानकारी के मुताबिक़ दो लोगो के ऊपर हमला करने के बाद तेंदुआ बच्ची के घर के पास ही घूम रहा था जैसे ही तेंदुआ घर के पास आया बच्ची की मां ने वॉलीवाल खेल में इस्तेमाल की जाने वाली नेट के ज़रिए तेंदुए को फंदे में फसाया जैसे ही तेंदुआ नेट के फंदे में फसा दुसरे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया.
जिसके बाद वन अमले को खबर दी गई वही वन मंडल अधिकारी लक्ष्मण सिंह एसडीओ मनोज चंद्रकार और रेंजर भी मौके पर पहुचे. पुलिस और वन अमले की टीम ने आस पास के क्षेत्र में घेराबंदी की जिसके बाद तेंदुआ को पड़कने बड़ी जाली मंगवाई गई. करीब आधे घंटे के मशक़्क़त के बाद वन अमले ने नेट की जाल में पकड़ाये तेंदुए को लोहे की मजबूत जाली में शिफ्ट कर दिया.
इधर घटना के बाद जहां सुबह ग्राम बारुका में दहशत का मौहाल था. वही जैसे ही तेंदुआ पकड़ा में आया. अब ग्रामीण दहशत से बाहर आकर तेंदुए को पकड़ने में हिम्मत दिखाने वाली महिला और युवकों की ग्रामीण सरहाना कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



