बारात में मोबाइल लौटाने के बदले मांगे 500 रुपए, नाराज युवकों ने चाकू गोद कर मार डाला, 5 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
In the wedding procession, he demanded 500 rupees in exchange for returning the mobile, angry youths stabbed him to death, 8 arrested including 5 minors
बालोद : बालोद जिले के थाना रनचिरई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचबोड़ में बारात के दौरान मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल स्टील की चाकू और लोहे का कड़ा भी बरामद किया गया है.मिली जानकारी के मुताबिक 11 मई 2025 को ग्राम चिचबोड़ में एक विवाह समारोह चल रहा था. बसंतपुर, राजनांदगांव से बारात आई हुई थी। गडवा बाजा बजाने वाले युवक सतीश कुमार हल्बा ठाकुर और उसके साथी रामप्रसाद मसराम को रास्ते में एक मोबाइल मिला. जिसे उन्होंने अपने पास रख लिया. उसी मोबाइल पर कॉल आने पर सतीश ने कॉल रिसीव कर जानकारी दी. इसके बाद आरोपी लक्ष्य ठाकुर अपने 6-7 साथियों के साथ पहुंचा और मोबाइल लौटाने की बात पर विवाद करने लगा.
रात करीब 8:15 बजे गांव के पुल के पास आरोपियों ने सतीश और रामप्रसाद पर अचानक हमला कर दिया. आरोपियों ने लात-घूंसों और हथियार से हमला कर रामप्रसाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया. चाकू से रामप्रसाद के सिर, पीठ और कमर पर वार किया गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने मृतक रामप्रसाद के शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग क्रमांक 0/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की और सबूत जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना रनचिरई में अपराध क्रमांक 60/2025 धारा 103, 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
उक्त कार्यवाही मे थाना रनचिरई से उप निरीक्षक राधा बोरकर, सउनि अनील शुक्ला, प्र.आर. सुनील मण्डावी, आर. कामता साहू, महेन्द्र साहू, एवं थाना गुण्डरदेही से प्र.आर. योगेश सिन्हा, कमलेश रावटे, आर. ललीत कदम, यशवंत देशमुख तथा सायबर सेल बालोद से उप निरी. जोगेन्द्र साहू, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, रूम लाल चुरेन्द्र, आर. विपीण गुप्त, राहुल मनहरे, संदीप यादव की विशेष योगदान रहा.
आरोपी
लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की पिता हृदय ठाकुर उम्र 19 साल 7 महिना निवासी वार्ड क्र. 46, शिव बजरंग मंदिर क्लब चौक गली नं. 06, बसंतपुर, राजनांदगांव
दीपक कुमार यादव पिता हेमंत यादव उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्र. 46, क्लब चौक, बसंतपुर
अभय राजपूत उर्फ लक्की पिता अजय राजपूत उम्र 18 साल निवासी वार्ड क्र. 46, क्लब चौक, बसंतपुर
अन्य पांच नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



