रायपुर में मोबाइल का फ्लिप कवर रिफंड करवाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी, ऑनलाईन सायबर क्राइम करने वाला आरोपी गिरफ्तार
In Raipur, a person was duped of Rs 1.5 lakh in the name of refunding the flip cover of a mobile phone; the accused of online cyber crime was arrested.
रायपुर : पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार सायबर अपराधों की रोकथाम, सायबर ठगी के अपराधियों पर नकेल कसने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों में ऑनलाईन सायबर ठगी के अपराधों में आरोपियों की पतासाजी कर उनपर प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है.
इसी कड़ी में 3 फ़रवरी 2026 को प्रार्थी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव पिता स्व चंद्रभूषण श्रीवास्तव उम्र 43 साल पता रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 फ़रवरी 2026 के सुबह 10 बजे उसके मोंबाईल नंबर में आरोपी मोबाईल नंबर धारक द्वारा फोन कर मोबाईल का फ्लिप कवर रिफंड करवाने के नाम पर एसबीआई बैंक ब्रांच कादीपुर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के खाता में संचालित यूपीआई के जरिए 49913.00 रुपये और 5999.00 रुपये का और एचडीएफसी बैंक के खाता से 79913.00 रुपये कुल 135825/- रुपये का ऑनलाईन ट्रांजेक्शन कराकर धोखाधड़ी करने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 318 (4) भा. न्यायसं. जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान प्रार्थी के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन डिटेल्स हासिल कर सायबर सेल की मदद से तकनीकी जांच कर आरोपी के बैंक खातें में ट्रांसफर राशि और संबंधित बैंक से आरोपी धारक का नाम पते की जानकारी हासिल की गई. जिसमें आरोपी खाता धारक साउथ 24 परगना पं. बंगाल के निवासी होना पाया गया.
सबूत इकठ्ठा करने और तकनीकी सबूत के आधार पर थाना खमतराई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी के दिये पते पर जाकर स्थानीय थाना बरईपुर जिला साउथ 24 परगना पं. बंगाल पुलिस की मदद से दबिश देकर आरोपी मोबाईल नम्बर के धारक संदेही/आरोपी शशांक बैद्य पिता मृत्युंजय बैद्य उम्र 29 साल पता बुरईपुर कुलपी रोड जिला साउथ 24 परगना पं. बंगाल को पकड़ा गया.
आरोपी शशांक बैद्य से घटना के बारे में पूछताछ करने, आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत के आधार पर आरोपी के कब्जे से नगदी जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 22 अप्रेल 2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
शशांक बैद्य पिता मृत्युंजय बैद्य उम्र 29 साल पता बुरईपुर कुलपी रोड जिला साउथ 24 परगना राज्य पश्चिम बंगाल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



