रायपुर में आधी रात सड़क पर कार खड़ी कर बर्थडे केक काटकर मचाया उत्पात, पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

In Raipur, a car was parked on the road at midnight and a birthday cake was cut. Police arrested nine accused and sent them behind bars.

रायपुर में आधी रात सड़क पर कार खड़ी कर बर्थडे केक काटकर मचाया उत्पात, पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : राजधानी रायपुर में आधी रात सड़क पर केक काटने और हंगामा करने वाले नौ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवकों ने सड़क के बीच में कार खड़ी कर बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर उत्पात मचा दिया. घटना 10 और 11 अक्टूबर 2025 की रात करीब 12:15 से 1 बजे के बीच की है. यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र के ददलसिवनी इलाके का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक  पंडरी थाना क्षेत्र के एकता चौक ददलसिवनी के पास संजय साहू और उसके 6 से 7 साथियों ने सड़क के बीच अपनी स्कॉर्पियो कार नम्बर CG10 AR 3300 खड़ी कर दी और बोनट पर केक काटना शुरु कर दिया. इस दौरान सभी आरोपी तेज आवाज में हल्ला मचाते हुए नारेबाजी करने लगे.
आधी रात को सड़क के बीच कार खड़ी करने और शोरगुल करने की वजह से वहां रोड जाम हो गया. जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत हुई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल में लिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का यह कृत्य शांति भंग करने वाला था और इससे आम नागरिकों को परेशानी हुई. इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 277/2025 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 285, 126(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की है. जांच के बाद सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी 14 अक्टूबर 2025 को की गई है. सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
यगराज साहू पिता राजेश कुमार साहू उम्र 23 साल निवासी सोंढ्रा निकट सांकरा, थाना धरसींवा
भुवनेश्वर उर्फ संजय साहू पिता पूर्णलाल साहू उम्र 23 साल निवासी एकता चौक ददलसिवनी, थाना पंडरी
खिलेश निर्मलकर पिता भगवती निर्मलकर उम्र 23 साल निवासी ददलसिवनी, थाना पंडरी
आशिष उर्फ अंकित साहू पिता ईश्वरलाल साहू उम्र 22 साल निवासी अमन नगर मोवा, थाना पंडरी
खिलेश कुमार चंदाकर पिता हरिकृष्ण चंदाकर उम्र 20 साल निवासी ददलसिवनी डी.आई. मोटर्स के पास, थाना पंडरी
निलेश कुमार साहू पिता हेमंत साहू उम्र 23 साल निवासी खेर्सुटा, थाना धरसींवा
दुर्गेश साहू पिता किशनलाल साहू उम्र 23 साल निवासी सोंढ्रा निकट सांकरा, थाना धरसींवा
नवीन राव उर्फ मन्नू पिता लक्ष्मण राव उम्र 27 साल निवासी अमन नगर मोवा, थाना पंडरी
पंकज ध्रुव पिता भरतराम उम्र 23 साल निवासी शिवाजी नगर, हरिका बिहार, ददलसिवनी, थाना पंडरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव की पत्नी ने सड़क पर काटा था केक, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास ने अपनी पत्नी का बर्थडे सड़क पर सेलीब्रेट किया. पत्नी ने सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा. फिर जमकर आतिशबाजी भी की. इस पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है. सरकार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई की. कोर्ट ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करें. साथ ही सरकार को भी कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें. कोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से पक्ष रखने वाले महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है. हालांकि राजेंद्र दास की पत्नी को मुचलके पर छोड़ दिया गया था. ध्यान रहे कि भाजपा नेता राजेंद्र दास की पत्नी का यह बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है.
कांग्रेस ने सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. साथ ही पूछा कि क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या? कांग्रेस ने लिखा था कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं. सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं. पटाखे फोड़कर आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया.
चिरमिरी थाने में पुलिस ने अपराध क्रमांक 0247, बीएनएस की धारा 125,285,3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. जिसमें बताया गया है कि रात साढ़े आठ बजे सोनवानी चौक पर सफेद रंग की एक कार में कुछ लोग केक काटकर जन्मदिन मनाते साफ दिख रहे हैं. यहां पटाखे भी चलाए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t