काजू-किशमिश कांड के बाद अब निगम के अतिक्रमण दस्ता पर अवैध उगाही और आधा गुपचुप गायब करने का पीड़ित ठेला कारोबारी ने लगाया आरोप
After the cashew-raisin scandal, the victim street vendor has now accused the corporation's encroachment squad of illegal extortion and secretly disappearing half of the money.
बिलासपुर : नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते पर काजू किसमिस कांड के बाद एक बार फिर अवैध वसूली का आरोप लगा है. 3 दिन से ठेला जब्त होने की वजह से तहसील, निगम मुख्यालय और अतिक्रमण दस्ते के ऑफिस मिशन हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे गुपचुप ठेला वाले ने और फुटपाथ कारोबारियो को 3-3, 4-4 हजार रुपये लेकर छोड़ने और उन्हें चक्कर कटवाने के साथ आधा गुपचुप गायब होने का भी आरोप लगाया है.
गुपचुप वाले दीपक कुमार का आरोप है कि उसका आधा गुपचुप गायब है. जिससे काजू किसमिस कांड के बाद अब गुपचुप कांड को लेकर निगम प्रशासन क़ी फिर जमकर फजीहत हो रही है.
वहीं स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार कुशवाहा ने भी बिना रसीद जब्त सामान को छोड़ मनमाना उगाही करने, निगम प्रशासन को आर्थिक क्षति पहुचाने और निगम की प्रतिष्ठा को धूमिल करने आरोप लगाया है. उनका कहना कि अतिक्रमण निवारण दस्ते में 10-10, 20-20 साल से कार्यरत स्टाफ की ये शिकायत कोई पहली बार नही है कई बार ये लोग नई प्रशासन की फजीहत करा चुके है. उन्होंने खुद इसकी शिकायत अपर आयुक्त खजांची कुम्हार तक से की. लेकिन पता नही क्यो इन लक्ष्मी पुत्रो को अफसर इस तरफ पाल पोस् रहे है. क्यो लगातार निगम प्रशासन की छबि धूमिल करने वाले इन बदनाम स्टाफ को अन्यत्र ट्रांसफर नही किया जा रहा. क्यो उन्हें उनके मूल विभाग में नही भेजा जा रहा ये समझ से परे है?
दीपक कुमार ने बताया कि जब ठेला छुड़ाने की बात की गई तो उससे 3 से 4 हजार रुपये की मांग की गई. उसने यह भी कहा कि जब उसका ठेला लौटाया गया तो उसमें से आधा गुपचुप गायब था. इस पूरे मामले से निगम प्रशासन की छवि पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. शहर के फुटपाथ कारोबारी भी अब निगम की कार्रवाई को लेकर असमंजस में हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



