छत्तीसगढ़ में तहसीलदार की बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर की किराए के मकान में फंदे से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप, मिला सुसाइड नोट
In Chhattisgarh, the body of an assistant professor, daughter of a Tehsildar, was found hanging from a noose in a rented house, causing a stir, a suicide note was found
धमतरी : जिला मुख्यालय स्थित शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय की अतिथि प्राध्यापक डॉ. सुषमा साहू ने रविवार को खुदकुशी कर ली. उनकी लाश कैलाशनगर स्थित उनके किराए की मकान पर फंदे से लटकी मिली है. डॉ. सुषमा साहू अभनपुर तहसीलदार नारायण साहू की बेटी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सुषमा साहू शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक पर पदस्थ थी. वह हाल में भी गर्मी की छुट्टी अपने रायपुर निवास में बिताकर लौटी थी. नकी लाश कैलाशनगर स्थित उनके किराए की मकान पर फंदे से लटकी मिली है. रविवार को उनके इस कदम की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.
खबर पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्राथमिक जांच में खुदकुशी की पुष्टि हुई है. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. लेकिन फिलहाल उसके मजमून का खुलासा नहीं किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. डॉ. सुषमा की मौत ने न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि शिक्षा जगत को भी गहरा आघात पहुंचाया है. उनके सहकर्मी और छात्र-छात्राएं स्तब्ध हैं और इस हादसे को लेकर शोक व्यक्त कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



