छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे किराएदारों-घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन, 'समाधान ऐप' से मिनटों में होगा काम, 7 स्टेप में समझिए पूरी प्रक्रिया, अब थाने के चक्कर खत्म

In Chhattisgarh, tenant and domestic help verification can now be done from the comfort of your home; the 'Samadhan App' gets the job done in minutes. Understand the entire 7-step process—no more trips to the police station.

छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे किराएदारों-घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन, 'समाधान ऐप' से मिनटों में होगा काम, 7 स्टेप में समझिए पूरी प्रक्रिया, अब थाने के चक्कर खत्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ में किराएदारों और घरेलू सहायकों का वेरिफिकेशन अब पहले से आसान हो गया है. मकान मालिकों को सत्यापन के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. छत्तीसगढ़ पुलिस ने वेरिफिकेशन प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए ‘समाधान ऐप’ शुरू किया है. इस ऐप के जरिए मकान मालिक घर बैठे ही किराएदारों और घरेलू सहायकों का वेरिफिकेशन करा सकेंगे.
सुरक्षा के लिहाज से सत्यापन जरूरी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बदलती जीवनशैली और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण बड़ी तादाद में लोग किराए के मकानों में रह रहे हैं. इसके अलावा घरेलू सहायकों, ड्राइवरों, केयरटेकर और अन्य कर्मचारियों को भी लोग अपने घरों और संस्थानों में काम पर रख रहे हैं.
ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से उनका सत्यापन बेहद जरूरी है. कई मामलों में देखा गया है कि किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का सत्यापन नहीं होने के कारण आपराधिक घटनाओं की जांच प्रभावित होती है. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने लोगों को आसान और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समाधान ऐप तैयार किया है.
इस तरह से कर सकेंगे आवेदन
समाधान ऐप के जरिए मकान मालिक किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों की जरूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए संबंधित व्यक्ति का नाम, पता और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अपलोड करनी होगी. इसके बाद पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
अब नहीं लगाने पड़ेंगे थानों के चक्कर
पुलिस का कहना है कि पहले सत्यापन के लिए लोगों को थाने जाकर आवेदन देना पड़ता था. जिससे समय भी अधिक लगता था. अब मोबाइल के जरिए कुछ ही मिनटों में पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इससे लोगों को कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी.
पुलिस की अपील- अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में रहने वाले सभी किराएदारों और काम करने वाले कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं. इससे न सिर्फ अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी. बल्कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को जांच करने में भी आसानी होगी. रायपुर पुलिस की यह पहल डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?