छत्तीसगढ़ में घर से चोरी कर मवेशी का मांस खाने वाले फरार आरोपी अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

In Chhattisgarh, Anil, the absconding accused of stealing cattle meat from a house and eating it, was arrested by the police and sent behind bars.

छत्तीसगढ़ में घर से चोरी कर मवेशी का मांस खाने वाले फरार आरोपी अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में घर में बंधे मवेशी को चोरी करने के बाद मवेशी को मारकर उसका मांस खाने के आरोप में पुलिस ने फरार आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसमें में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ननकू पिता भोगला उम्र 55 साल जाति पहाड़ी कोरवा निवासी पहाडखडुवा थाना राजपुर की रिपोर्ट पर धारा सदर का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले में प्रार्थी ननकू पहाडी कोरवा 28 अगस्त 2025 के सुबह करीब 6 बजे अपने घर से बाहर निकल कर देखा कि घर के बाहर जहां पर अपनी 2 मवेशी को बांधकर रखा था. जिसमें से इसका 1 रास बैल नही है तब उसका पता तलाश कर रहा था. तो इसको पता चला कि इसके 1 रास वैल को आरोपियो के द्वारा घर से जंगल में ले जाकर मार डाले हैं. और आरोपियो के द्वारा प्रार्थी के बैल को मारकर उसके मांस को आपस में बाट कर खा गए हैं.
इस मामले में जांच के दौरान आरोपी भूला पहाड़ी कोरवा और राजेश पहाड़ी कोरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया और मामले के फरार आरोपी अनिल कुजूर का पता तलाश कर पुलिस हिरासत में लेकर घटना के बारे में पुछताछ किया गया. आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. आरोपी अनिल कुजूर के खिलाफ धारा सदर का जुर्म करने का सबुत पाये जाने पर आरोपी अनिल कुजूर को 24 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 325 बीएनएस और छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 10  के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t