नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक जलकर खाक, युवक की मौके पर मौत, ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Horrific road accident on the national highway: Motorcycle reduced to ashes after collision with a speeding trailer; young man dies on the spot, driver flees, police investigating.
दुर्ग : दुर्ग-राजनांदगांव नेशनल हाईवे-53 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अंजोरा बाईपास स्थित आरोग्यं हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के फौरन बाद बाइक आग के गोले में बदल गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई. सड़क पर मौजूद लोगों ने मदद का प्रयास किया। लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को बचाया नहीं जा सका.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपनी मां को भिलाई के कला और संस्कृति संस्थान में छोड़ने गया था. जहां उसकी मां को कोर्स का सर्टिफिकेट लेना था. मां को छोड़ने के बाद उसने कहा कि वह 5 मिनट में लौट आएगा। लेकिन इसके बाद वह हादसे का शिकार हो गया.
चश्मदीदों के मुताबिक ट्रेलर की टक्कर के बाद बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई. इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई. जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के समय बाइक पर सिर्फ युवक सवार था.
हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रेलर नंबर JH 05 DS 0514 को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कर रही है ताकि ड्राइवर की पहचान हो सके. शुरुआती जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है. हादसे में शामिल बाइक का नंबर CG 07 CV 3947 है.
पुलिस की जांच में मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल चक्रधारी के रूप में हुई है, जो पाटन ब्लॉक के किकिरमेटा गांव का रहने वाला था. फिलहाल वह उतई के पास खोपली गांव में अपने मौसी के घर रहकर फार्मेसी का काम करता था.
घरवालों के मुताबिक वह अपनी मां को भिलाई के एक कला और संस्कृति संस्थान में छोड़ने गया था. जहां उनकी मां को कोर्स का सर्टिफिकेट लेना था. मां को छोड़ने के बाद उसने कहा कि वह 5 मिनट में लौट आएगा. लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आया.
कुछ समय बाद घरवालों को इस घटना की जानकारी मिली. वह वहां से कहां और क्यों गया. इसकी जानकारी परिवार को नहीं है.
हादसे की खबर मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची. सड़क पर फैले मलबे को हटाकर यातायात बहाल कराया गया. कुछ देर तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी.
पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि हादसा किन हालात में हुआ. इसकी डिटेल जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर हादसे की असल वजह सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



