इंस्टाग्राम में चाकू के साथ फोटो अपलोड कर हीरोगिरी करना पड़ा मंहगा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 चाकू जब्त

Heroism by uploading a photo with a knife on Instagram proved costly police arrested two accused seized 4 knives

इंस्टाग्राम में चाकू के साथ फोटो अपलोड कर हीरोगिरी करना पड़ा मंहगा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 चाकू जब्त

रायपुर : राजधानी के दो युवकों ने दहशत फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया साईट्स इंस्टाग्राम में चाकू के साथ अपना फोटो व विडियो अपलोड किया था. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में फोटो व विडियों में दिख रहे व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों की पहचान ग्राम सिवनी मंदिर हसौद निवासी दुर्गेश विश्वास एवं योगेश साहू के रुप में किया गया.
इसके साथ ही टीम के सदस्यों को यह भी जानकारी मिली  कि उक्त दोनों युवक लगातार चाकू लेकर घूमते हैं. जो कभी भी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करने के साथ ही उनके प्रोफाईल पर भी लगातार नजर रखी जा रहीं थी.
इसी दौरान दोनों आरोपियों की मौजूदगी के बारे में अहम जानकारी मिलने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी दुर्गेश विश्वास और योगेश साहूू को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के कब्जे से 4 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
आरोपियों के नाम 
1 दुर्गेश विश्वास पिता अशोक विश्वास उम्र 19 साल साकिन ग्राम सिवनी थाना मंदिर हसौद रायपुर
2 योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 19 साल साकिन ग्राम टेकरी थाना मंदिर हसौद रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb