नागाबुड़ा में सरकारी एक्सयूवी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक का माहौल, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप
Head-on collision between a government XUV and a motorcycle in Nagabuda results in a young man's tragic death; the area is plunged into mourning amidst allegations of drunk driving.
गरियाबंद : गरियाबंद जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम नागाबुड़ा मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 8 बजे महिंद्रा एक्सयूवी वाहन नम्बर CG 02 AU 2514 और एक मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.
मृतक की पहचान संतोष यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम नागाबुड़ा का निवासी बताया जा रहा है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके.
घटना को लेकर चश्मदीदों ने दावा किया है कि एक्सयूवी में सवार 4 से 5 लोग शराब के नशे में थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन में सवार लोग आबकारी विभाग से जुड़े होने की बात कही जा रही है. हालांकि इस बारे में अभी तक किसी अधिकारी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर हादसे की वजह की जांच कर रही है. साथ ही वाहन में सवार लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे की असल वजह का और दुसरे तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



