मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार का आयोजन, कृषि उपकरणों और ग्रामीण परिवेश की झलक बनी आकर्षण, ग्रामीण परिवेश में सजा CM हाउस, गेड़ी पर चढ़े साय

Hareli festival was organised at the Chief Minister's residence, agricultural equipment and glimpses of rural surroundings became the attraction, CM House was decorated in rural surroundings, Sai rode on a girdle.

मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार का आयोजन, कृषि उपकरणों और ग्रामीण परिवेश की झलक बनी आकर्षण, ग्रामीण परिवेश में सजा CM हाउस, गेड़ी पर चढ़े साय

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली तिहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास भी आज हरेली के रंग में रंगा नजर आ रहा है. परिसर में की गई पारंपरिक सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है. प्रवेश द्वार से लेकर परिसर के अलग-अलग हिस्सों तक हरेली पर्व की थीम के अनुरूप सजावट की गई है. जिसमें कृषि उपकरणों और ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिल रही है.
मुख्यमंत्री निवास की यह सजावट छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन को जीवंत रूप में प्रदर्शित कर रही है. ऐसा मालूम हो रहा है, जैसे शहर के बीच मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ का एक छोटा-सा गांव जीवंत हो उठा हो. हरेली तिहार किसानों और खेती-किसानी से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन किसान कृषि उपकरणों की पूजा कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं.
राउत नाचा की धुन पर थिरके
कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी पर्व को लेकर उत्साहित दिखे. वह राउत नाचा कलाकारों के वाद्य यंत्रों की धुन पर जमकर थिरके. उन्होंने कहा कि हरेली सिर्फ छत्तीसगढ़ का पहला और प्रमुख पर्व नहीं, बल्कि किसानों के लिए भी बेहद खास त्योहार है. किसान इस पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं. प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है. सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद रही है. हरेली के मौके पर सीएम हाउस में लोक परंपरा, संस्कृति और किसानों के उत्साह का खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?