गौरव की रहस्यमयी मौत का खुला राज, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के चलते बॉयफ्रेंड ने कर ली खुदकुशी, प्यार में घिनौनी हरकत से आ गया तंग

Gaurav's mysterious death revealed; boyfriend commits suicide due to Delhi girlfriend's disgusting behavior in love.

गौरव की रहस्यमयी मौत का खुला राज, दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड के चलते बॉयफ्रेंड ने कर ली खुदकुशी, प्यार में घिनौनी हरकत से आ गया तंग

बिलासपुर : न्यायधानी से एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. करीब डेढ़ महीने पहले साकेत अपार्टमेंट के रहने वाले गौरव सवन्नी ने 27 सितंबर को ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी. तब से यह सवाल बना हुआ था कि आखिर किस दबाव में एक युवा अपनी जिंदगी खत्म करने पर मजबूर हुआ? अब सिविल लाइन पुलिस की जांच ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है और इसके पीछे जिस नाम का खुलासा हुआ है. उसने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है.
पुलिस जांच में सामने आया कि गौरव की खुदकुशी के पीछे दिल्ली की रहने वाली प्रियंका सिंह का सीधा संबंध है. गौरव और प्रियंका एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग था. लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया.
इसी विवाद के बाद प्रियंका ने गौरव को लगातार ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया. वह उसे झूठे मामलों में फँसाने की धमकियाँ देती थी. जिससे गौरव मानसिक रुप से टूट चुका था. ब्लैकमेलिंग और लगातार मिल रही धमकियों के दबाव ने उसके हालात इतने बिगाड़ दिए कि उसने मौत को ही अपना आख़िरी रास्ता समझ लिया.
सिविल लाइन पुलिस ने जांच में जुटकर कॉल डिटेल, चैट और सबूतों की कड़ियों को जोड़ा तो पूरा मामला साफ हो गया. पुलिस अब प्रियंका सिंह के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी देने और खुदकुशी के लिए उकसाने सहित कई गंभीर धाराओं में जुर्म दर्ज कर चुकी है.
आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है और पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि कहीं प्रियंका किसी बड़े गैंग या नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं. बिलासपुर की इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है और अब हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है—क्या इंसाफ मिलेगा उस युवक को, जिसने चुपचाप सब सहने के बाद अपनी जान दे दी?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t