काम के बहाने बुलाकर सामूहिक बलात्कार, पीड़िता को 200 रुपए देकर बस में बिठाकर वापस भेजा घर, पुलिस ने तीनों दरिदों को किया गिरफ्तार
Gang rape after being called on the pretext of work, victim given Rs 200 and sent back home by bus, police arrested all three criminals
बलरामपुर : वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने महिला को काम दिलाने के बहाने एक कमरे पर बुलाया, जहां उसके साथ शराब के नशे में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने परिजनों तक पहुंची और आपबीती बताई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन आरोपियों ने पीड़ित महिला को काम देने के बहाने वाड्रफनगर बुलाया था. महिला के वाड्रफनगर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को 200 रुपए देकर बस में बिठाकर घर वापस भेजा दिया था. घर में महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे परिजन अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए. जहां सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई.
घटना की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में रवि चंद परासिया पिता रामचरित्र निवासी ग्राम भरहीबांस, तेजमारी गौतम पिता मदन लाल निवास ग्राम रमेशपुर, दीपक कुमार कुशवाहा पिता विश्वनाथ कुशवाहा निवासी ग्राम जौराही शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



